Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी ने भारतीय मार्केट में Z11 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अपना नया 5G स्मार्टफोन iQOO Z11xa 5G को लॉन्च कर दिया है। Z11 सीरीज के अंतर्गत आइकू ने भारतीय मार्केट में इससे पहले iQOO Z11, iQOO Z11x और iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने iQOO Z11xa 5G फोन को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा 7200mAh की बड़ी बैटरी और MediaTak Dimensity 7400 Turbo 5G चिपसेट के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया है। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
आइकू ने भारतीय मार्केट में आइकू Z11xa 5G स्मार्टफोन को एक वेरिएंट के साथ थे लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा जिसकी भारतीय कीमत 27,999 रुपए रखी गई है। फोन की पहली सेल भारत में 14 सितंबर 2026 दोपहर 12:00 से अमेजॉन पर शुरू होने वाली है। फोन को आप Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत अमेजॉन इस पर 1500 रुपए का कूपन डिस्काउंट दे रहा है, इसके साथ ही आपको इस पर 6 महीने की नो कॉस्ट EMI भी दी जाती है।
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 7200mAh की बड़ी बैटरी है। इसकी बैटरी को जल्दी और फास्ट चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 44W का FlashCharge सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने बाईपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसमें 15.4 घंटे तक गेम आसानी से खेल सकते हैं इसके अलावा 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक 93 घंटे तक म्यूजिक और 18.7 घंटे तक सोशल मीडिया आसानी से चला सकते हैं। iQOO Z11xa 5G फोन की बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आई है।

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है। इसके फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा मिल जाता है। कैमरे के साथ ही फोन में आपको एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है।
iQOO Z11xa 5G मोबाइल मैं आपको LCD डिस्पले पैनल दिया जाता है, जो 6.76 इंच का होता है। इसकी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2344×1180 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। फोन में आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन को धूल, मिट्टी और पानी की बूंदों से बचाने के लिए IP68 और IP69+ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

फोन के प्रोसेसर सेटअप की बात करें तो इसमें MediaTak का Dimensity 7400 Turbo 5G ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। iQOO Z11xa 5G फोन OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने इस पर 2 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स दिए गए हैं।
फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi, 4G 5G ड्यूल सिम और हॉटस्पॉट जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
अगर आप बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आप आइकू Z11xa 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। क्योंकि इस फोन में 32MP का फ्रंट, 50MP का बैक कैमरा, 7200mAh की बड़ी बैटरी और LCD डिस्पले मिलता है।
वहीं अगर आप गेमिंग के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं। तो आप इसी कीमत पर OPPO, Realme, OnePlus और Vivo जैसे कंपनियों के स्मार्टफोन भी आप ले सकते हैं। अगर आप iQOO Z11xa 5G फोन को लेना चाहते हैं तो भी आप ले सकते हैं या आप अन्य कंपनी के स्मार्टफोन भी चेक कर सकते हैं। आगे का निर्णय आप अपने पसंद के हिसाब से ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Realme 16 Lite लॉन्च के करीब, Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, सस्ती कीमत में लेगा एंट्री
[…] यह भी पढ़ें:- 50MP बैक, 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी और 8GB RAM के … […]