Realme 16 Lite लॉन्च के करीब, Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, सस्ती कीमत में लेगा एंट्री

रियलमी कंपनी जल्द ही Realme 16 सीरीज का एक नया शानदार स्मार्टफोन लेकर आने वाली है जो की सस्ती कीमत पर होने वाला है। इससे पहले रियलमी 16 सीरीज के तहत मार्केट में Realme 16, Realme 16 Pro, Realme 16 Pro+ और Realme 16T जैसे स्मार्टफोन पेश किया जा चुके हैं। अब कंपनी मार्केट में रियलमी 16 सीरीज का नया फोन Realme 16 Lite जल्द लेकर आ रही है। स्मार्टफोन को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme 16 Lite फोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिप्स्टर Anvin द्वारा पोस्ट साझा की गई है, जिसमें Realme 16 Lite स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एस आई जी डेटाबेस में दिखाया गया है। जिसका मॉडल नंबर RMX5366 बताया गया है। इससे पहले भी इस मॉडल नंबर के साथ Realme P4x और Realme C100X फोन को भी लॉन्च किया गया था। इससे यह पता चलता है, कि आने वाला रियलमी 16 लाइट स्मार्टफोन भी इन्हीं फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है।

Realme 16 Lite फोन के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले

मॉडल नंबर RMX5366 काफी हद तक Realme C100X स्मार्टफोन से मेल खाता है। आपको बता दे की रियलमी C100X 5G स्मार्टफोन को इंडिया में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। इससे यह पता चलता है कि आने वाला रियलमी 16 लाइट फोन के स्पेसिफिकेशन भी ठीक इसी स्मार्टफोन के जैसे हो सकते हैं। इस अपकमिंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है। जो 900 नीड्स हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आ सकती है।

कैमरा फीचर्स और बैटरी

रियलमी 16 लाइट अपकमिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जा सकते हैं इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद भी है। अगर फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें रियलमी C100X की जैसे ही 8000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इस बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वही फोन की बैटरी 7 साल की बैटरी हेल्थ और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

Realme 16 Lite
Realme 16 Lite/Photo Credit: Realme

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

उम्मीद की जा रही है कि रियलमी 16 लाइट स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा और Realme UI के साथ मिलकर काम करेगा। रियलमी कंपनी इस फोन को 4GB और 6GB के साथ मार्केट में लेकर आ सकती है। वही फोन को धूल मिट्टी और पानी से सेफ रखने के लिए IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल कर सकती है।

आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए अभी अन्य लीक का इंतजार करना होगा।

क्या हमें Realme 16 Lite फोन का वेट करना चाहिए

अगर आपका बजट काफी कम है तो आप इस फोन का इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि कंपनी इस फोन को काफी सस्ती कीमत पर लेकर आने वाली है। यह फोन सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। अगर आप गेमिंग के लिए स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट भी काफी ज्यादा है तो आप Vivo और OPPO स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y31t 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *