Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ iQOO का नया 5G फोन iQOO Z11i हुआ चीन में लॉन्च

वीवो की सब ब्रांड कंपनी iQOO ने चीन मार्केट में Z सीरीज के तहत iQOO Z11i 5G को लॉन्च किया है। इससे पहले आइकू ने इंडियन मार्केट में iQOO Z11x 5G और ग्लोबल मार्केट में iQOO Z11 5G को पहले ही लॉन्च कर दिया था। आइकू Z11i 5G फोन को शानदार डिजाइन, अच्छा कैमरा क्वालिटी और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में आगे जान सकते हैं।

iQOO Z11i 5G फोन की कीमत

रैम/स्टोरेजचीन कीमतइंडिया कीमत
6GB+128GB1299 CNY18,199 रुपए
8GB+128GB1499 CNY20,999 रुपए
8GB+256GB1699 CNY23,799 रुपए

iQOO Z11i 5G फोन को चीन में तीन वेरिएंट के साथ लाया गया है। फोन के सबसे सस्ते वेरिएंट की चीन कीमत 1299 CNY लगभग (इंडिया के 18,199 रुपए) फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वही फोन के अन्य वेरिएंट के बारे में बात करें तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1499 CNY (तकरीबन 20,999 रुपए) वहीं इसके टॉप वैरियंट को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।

जिसकी चीन कीमत 1699 CNY लगभग (इंडिया के 23,799 रुपए) के करीब होते हैं। फोन को चीन से खरीदा जा सकता है जिसको आप Desert Gold, Green Peak और Ink Shadow कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं।

iQOO Z11i 5G में है 1200 nits पिक ब्राइटनेस

आइकू Z11i 5G फोन में 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली 6.74 इंच की HD+ LCD वॉटर ड्रॉप नोच डिस्पले दी गई है। जो 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं इसकी डिस्प्ले पर 240Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी, 90.40% स्क्रीन रेशों और 16.7 मिलियन स्क्रीन कलर दिया गया है। फोन की स्क्रीन लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड के साथ आई है, जिससे स्मार्टफोन को यूज करते टाइम आंखों को कम नुकसान होता है।

iQOO Z11i 5G
iQOO Z11i 5G/Photo Credit: iQOO

iQOO Z11i 5G फोन में 6500mAh की बैटरी

iQOO Z11i 5G स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन में 1% चार्ज भी बचता है, तो भी आप 20 मिनट तक कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की बैटरी फुल चार्ज रहने पर आप इसमें 21 घंटे तक वीडियो, 7 घंटे तक शॉर्ट वीडियो, 32 घंटे तक नेवीगेशन और 4 घंटे तक का कॉल टाइम दिया गया है। वही फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।

Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर आया iQOO Z11i 5G

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm पर आधारित Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। फोन का सीपीयू मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस 4nm दिया गया है। जिसको LPDDR4X Dual Channel और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आया है। वही फोन में Adreno 613 जीपीयू ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। iQOO Z11i 5G स्मार्टफोन को चीन में एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।

iQOO Z11i 5G फोन में है, ड्यूल कैमरा सेटअप

आइकू Z11i 5G फोन को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है, इसमें 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा सेकेंडरी AI लेंस के साथ आता है। फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मजा लेने के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फोन के रेयर में कमरे पर आपको 10X डिजिटल जूम मिलती है।

फोन के बैक कैमरे पर आपको स्लो मोशन, time – lapse फोटोग्राफी, स्कैनिंग, डायनेमिक फोटोस, डॉक्यूमेंट करेक्शन, फोटो, पोट्रेट ओर नाइट सीन जैसे कैमरा मोड दिए गए हैं। फोन से आप 1080P मैं वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं तथा स्लो मोशन मोड में आप इसे 720P मैं वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। जबकि फ्रंट साइड पर आपको नाइट सिनेस, फोटो, वीडियो, मूविंग फोटो और पोट्रेट जैसे कैमरा मोड मिलते हैं इसके फ्रंट कैमरे से 1080P मैं वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

iQOO Z11i 5G
iQOO Z11i 5G/Photo Credit: iQOO

iQOO Z11i 5G फोन के अन्य फीचर्स

आइकू Z11i 5G फोन के साइड में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है, वही फोन को पानी की बूंदो से बचने के लिए IP65 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। वही फोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2G, 3G, 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और हेडफोन जैक 3.5mm जैसे कई अनेक फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO Z11i 5G
iQOO Z11i 5G/Photo Credit: iQOO

क्या इस कीमत में iQOO Z11i 5G खरीदना रहेगा अच्छा

अगर आप चीन में है, और आप इस समय कोई मिड रेंज में अच्छा 5G फोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो आप iQOO Z11i 5G स्मार्टफोन की और जा सकते हैं। अगर आप हाई कैमरा क्वालिटी अच्छा बैटरी बैकअप और इसी कीमत में किसी अन्य स्मार्टफोन की ओर जाना चाहते हैं तो आप Vivo Y11 5G और OPPO K12x 5G की और जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- OPPO Reno 16c 5G भारत में लॉन्च, इसमें है तीन 50MP कैमरा, Dimensity 7300 Energy और AMOLED डिस्प्ले

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *