Redmi K90 Ultra फोन चीन में लॉन्च, देखें 8550mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, प्राइस और फीचर्स

रेडमी ने अपने हम मार्केट चीन में अपना नया Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस मोबाइल में 8500mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा, इनबिल्ट कूलिंग फैन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले के साथ आया है। फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।

8550mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी

रेडमी K90 अल्ट्रा 5G फोन में 8550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिलिकॉन कार्बन बैटरी है, बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W पर चार्जिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। जबकि इसमें 22.5W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट इससे आप अपने किसी अन्य स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं, और इसमें 100W PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल सपोर्ट के साथ Bypass चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

6.83 इंच LTPS OLED डिस्प्ले

Redmi K90 Ultra मोबाइल में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो TCL M10 LTPS OLED पैनल पर बने फ्लैट डिस्प्ले है, डिस्प्ले के साथ 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस दिया जाता है। इसके अलावा इसमें 165Hz refresh rate, 3500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और इसमें HDR सपोर्ट भी दिया जाता है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Redmi K90 Ultra
Redmi K90 Ultra/Photo Credit: Redmi

Redmi K90 Ultra फोन के स्पेसिफिकेशन

रेडमी K90 अल्ट्रा 5G फोन को चीन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही आपको इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए AI Independent Graphics Chip D2 भी दिया गया है। मोबाइल को LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लाया गया है। वही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोन में 6000mm² VC कूलिंग सिस्टम और इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया गया है, जो अधिक देर तक गेम खेलने के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके साथ ही रेडमी K90 अल्ट्रा 5G फोन में ड्यूल Surge T1+, Surge G2 और Surge P3 चिप दिया गया है।

फोन के फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कैमरे की बात करें तो Redmi K90 Ultra फोन के बैक पैनल पर 1/1.55 इंच के सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाता है, जबकि फोन के फ्रंट साइड पर आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल जाएगा।

Redmi K90 Ultra
Redmi K90 Ultra/Photo Credit: Redmi

इस रेडमी 5G फोन को धूल मिट्टी और बारिश की मंडों से बचने के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, IR Blaster, स्टीरियो स्पीकर्स और X- axis Linear Motor जैसे फीचर इस फोन में दिए गए।

Redmi K90 Ultra कीमत और कलर ऑप्शन

रेडमी K90 अल्ट्रा 5G फोन को चीन में चार वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 2,999 तकरीबन (इंडिया के 42,800 रुपए) 16GB RAM+256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,199 (लगभग 45,650 रुपए) 12GB RAM+512GB वेरिएंट चीन में CNY 3,499 (करीबन 49,950 रुपए) रखी गई है।

जब की इस के टॉप वैरियंट को 16GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत CNY 3,699 लगभग (इंडिया के 52,800 रुपए) रखी गई है। फोन को चीन मार्केट से Sky Blue, Shadow Black और Space Silver कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं।

Redmi K90 Ultra फोन क्यों खरीदे

अगर आप एक गेमिंग लवर है, और आप चीन में रहते हैं, तो Redmi K90 Ultra 5G को खरीद सकते हैं।

  • क्योंकि इसमें 6000mm² VC कूलिंग सिस्टम और इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जाता है।
  • फोन में 8550mAh की बड़ी बैटरी जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
  • इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स को शानदार बनाने के लिए AI Independent Graphics Chip D2 सपोर्ट दिया जाता है,
  • नेटवर्क और पावर मैनेजमेंट को शानदार बनाने के लिए Surge P3, Dual Surge T1+ और Surge G2 चिप्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- OnePlus N6 भारत में लॉन्च, 6GB RAM और 8000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *