Redmi का नया फोन Redmi 17C, 120Hz डिस्प्ले, Helio G81 Ultra चिपसेट और 5160mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च

Xiaomi कंपनी की सब ब्रांड Redmi ने अपने होम मार्केट चीन में अपना सस्ता स्मार्टफोन Redmi 17C को लॉन्च किया है। इस सस्ते फोन में 5160mAh की बड़ी बैटरी, LCD डिस्पले और MediaTak Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह सस्ता फोन उन यूजर के लिए काफी अच्छा है जो काफी कम कीमत में एक अच्छा बैटरी और शानदार डिजाइन वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17C मोबाइल की प्राइस

रेडमी 17C फोन को चीन में ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर में पेश किया गया है, वही वाइट और ब्लैक मॉडल ग्लासी डिजाइन के साथ मिलते हैं। चीन में फोन को दो वेरिएंट के साथ लाया गया है, इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 799 युआन जो इंडिया के 11000 रुपए होते हैं। वहीं इसके टॉप वैरियंट 4GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 899 युआन तकरीबन इंडिया के 12,500 रुपए रखी गई है।

Redmi 17C
Redmi 17C/Photo Credit: Redmi

सस्ते फोन में है LCD डिस्पले

रेडमी 17C फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है, वही स्क्रीन के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और शानदार एक्सपीरियंस के लिए DC डिमिंग दिया जाता है वही आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland Eye Protection भी मिल जाता है।

फोन में है Helio G81 Ultra प्रोसेसर

इस सस्ते फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें मीडियाटेक वाला Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है। जो शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड आधारित HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है।

सस्ते फोन में है बड़ी बैटरी

रेडमी 17c फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 3.5mm हेड जैक, ब्लूटूथ वाई-फाई और हॉटस्पॉट जैसे फीचर भी दिए जाते हैं।

फोटोग्राफी के लिए सर्कुलर कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस सस्ते रेडमी 17C फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है। फोन के कैमरे से सर्कुलर मॉडल में दिए गए हैं, जबकि फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है।

Redmi 17C
Redmi 17C/Photo Credit: Redmi

इंडिया और ग्लोबल मार्केट में कब होगा लॉन्च

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अभी तक नहीं बताया है कि इस सस्ते Redmi 17C फोन को इंडिया और ग्लोबल मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा। अगर रेडमी कंपनी इस सस्ते फोन को इंडिया में और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करती है तो सस्ते स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा होने वाला है।

यह भी पढ़ें:- Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ OnePlus 16T स्मार्टफोन की डिटेल्स हुई लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *