Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी ने अपने Y-सीरीज के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ते हुए चीन मार्केट में Vivo Y6e 5G लॉन्च कर दिया है। फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz refresh rate और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ मार्केट में आया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन होने वाला है जो कम कीमत में अच्छा बैटरी बैकअप, शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन के सभी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y6e 5G फोन को चीन मार्केट में एक वेरिएंट के साथ ही लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है, जिसकी चीन कीमत 1,599 युआन ( तकरीबन इंडिया के 22,000 रुपए) के लगभग होते हैं। फोन को चीन मार्केट से Flowing Clouds White, Twilight Black और Sunset Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
वीवो Y6e 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन की बैटरी 5 साल तक लंबी लाइफ देने वाली है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W पर चार्जिंग तकनीकी का उपयोग किया गया है। फोन में आपको रिवर्स चार्जिंग OTG दिया जाता है, जिससे आप अपने अन्य स्मार्टफोन को भी सर्च कर पाएंगे। कंपनी ने दावा किया है कि फोन को फुल चार्ज करने के बाद इसमें आप 21 घंटे तक शॉर्ट वीडियो, 9.7 घंटे नेवीगेशन और 32 घंटे का कॉल सपोर्ट दिया जाता है।

अगर फोन की डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जाती है। फोन की डिस्प्ले के साथ 120Hz/180Hz/240Hz टच सैंपलिंग रेट और आई प्रोटक्शन दिया जाता है जो आंखों को सुरक्षित रखता है।

विवो Y6e 5G फोन प्रोसेसर के मामले में काफी शानदार है क्योंकि कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। जो 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया जाता है। फोन की रेम बढ़ाने के लिए इसमें फ्यूजन तकनीकी दी गई है जिससे आप 6GB RAM को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं। इस वो 5G फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है जो OriginOS 6 पर कार्य करता है।
फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो फोन के बैक पैनल पर CMOS सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, जो फ्लैशलाइट के साथ आता है। फोन में पोर्ट्रेट, फोटो, नाइट सिनेस, वीडियो, पैनोरमा, डॉक्युमेंट करेक्शन, स्लो मोशन, टाइम लिप्स फोटोग्राफी, प्रोफेशनल, स्कैनिंग और डायनामिक फोटो जैसे मोड दिए गए हैं। इसके अलावा कैमरे के साथ 10x डिजिटल जूम भी मिल जाता है। फोन के बैक पैनल कैमरे से आप 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल कैमरा दिया गया है। इसमें आपको नाईट सींस, पोटेंट, फोटो, वीडियो और मूविंग फोटो जैसे फीचर दिए जाते हैं। फ्रंट कैमरे पर आपको 2X डिजिटल जूम मिलती है। फोन के फ्रंट कैमरे से भी आप 1080P रेजोल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो उसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Hotspot, Bluetooth 5.1, GPS, Beidou, QZSS, Galileo, GLONASS, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, headphone jack 3.5 mm, USB Type-C, Face unlock और SGS फाइव स्टार ड्रॉप भी दिया गया है जो स्मार्टफोन को गिरने से होने वाले नुकसान से बचाता है।
यह भी पढ़ें:- 7000mAh bettery वाला OPPO फोन लॉन्च, 50MP Dual कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ OPPO Reno15 A 5G जापान में लॉन्च