Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 12GB RAM के साथ लेगा एंट्री

Honor का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max के लॉन्च से पहले फोन को China Telecom की प्रोटेक्ट लिस्टिंग में देखा गया है। जहां से फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया था, कि फोन को 22 जून को चीन में लॉन्च होगा। फोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM और 11000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

11000mAh बैटरी के साथ लेगा एंट्री

ऑनर X80 प्रो मैक्स फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 11000mAh की सबसे बड़ी बैटरी है। इस पावरफुल बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए ऑनर इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीकी और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीकी देने वाली है। यानी कि ऑनर का यह स्मार्टफोन सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने वाला है। यह फोन गेमिंग के लिए भी काफी बेहतरीन होने वाला है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

ऑनर कंपनी ने पहले कंफर्म कर दिया था कि Honor X80 Pro Max 5G फोन में 10000 nits की पिक ब्राइटनेस होने वाली है, यानी की धूप में भी स्मार्टफोन पर टैक्स की विजिबिलिटी काफी शानदार होगी। अब China Telecom की लिस्टिंग से यह पता चला है, कि फोन में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

लीक रिपोर्ट के मुताबिक ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, फोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च करेगी जो MagicOS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा

कैमरा वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Honor X80 Pro Max 5G फोन से फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का बैक पैनल कैमरा दिया जा सकता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने वाला है। अभी फोन के कैमरा फीचर्स के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G फोन को चार वेरिएंट के साथ चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज और सबसे बड़ा वेरिएंट 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन को Vibrant Orange, Mystic Black, Moonlight White और Lightning Red कलर ऑप्शन के साथ पेश होगा।

यह भी पढ़ें:- ₹2925 के बैंक डिस्काउंट के साथ शुरू हुई Tecno Pova 8 5G फोन की पहली सेल, जाने स्पेसिफिकेशन और कीमत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *