12GB RAM, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X

वनप्लस ने चीन मार्केट में अपनी Turbo सीरीज को पेश कर दिया है, इस सीरीज के तहत मार्केट में OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। वनप्लस टर्बो 6x फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, Dimensity 7360 SUPER चिपसेट के साथ पेश हुआ है। इसमें LCD डिस्प्ले के साथ 12GB रैम तक की ताकत मिलती है। फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के बारे में आगे देख सकते हैं।

OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन की डिजाइन

वनप्लस टर्बो 6X फोन की डिजाइन की बात करें तो फोन Minimalist Metal रिंग डिजाइन के साथ आया है, फोन का भजन सिर्फ 208 ग्राम है, स्मार्टफोन काफी पतला है, फोन को हाथ में पकड़ना भी बहुत ही आसान और गोल किनारो के साथ आता है। फोन के बैक साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ होरिजेंटल में तीन कैमरा माड्यूल दिए गए हैं। फोन के साइड में वॉल्यूम कम ज्यादा और स्मार्टफोन ऑन करने का बटन दिया गया है।

OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस टर्बो 6X 5G हैंडसेट में फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले है, इसमें 2400×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 391 PPI पिक्सल डेंसिटी, 91.4% का स्क्रीन रेशों और डीसी डिमिंग के साथ आती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें EYE Protection मोड़ दिया गया है।

OnePlus Turbo 6X
OnePlus Turbo 6X/Photo Credit: OnePlus

फोन में MediaTak Dimensity 7360 SUPER ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर (4 बड़े कोर+4 स्मॉल कोर) पर बना चिपसेट है, प्रोसेसर 4 नैनोमीटर की क्लॉक स्पीड 2.5GHz रन करता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 दिया गया है। OnePlus Turbo 6X 5G फोन को एंड्रॉयड पर बेस्ट OriginOS 16.0 पर लाया गया है।

OnePlus Turbo 6X फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिए गए हैं, फोन के बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का Monochrome कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है। फोन में 10x डिजिटल जूम मिलती है, फोन के बैक पैनल पर एक एलइडी फ्लैशलाइट दी गई है।

फोन के रियर कैमरे के साथ फोटो, वीडियो, पोर्ट्रेट, नाइट सिनेस, पैनोरमिक, मूवी, स्लो मोशन, AI ID फोटो, मल्टी व्यू रिकॉर्डिंग, प्रोफेशनल मोड, सुपर टेक्स्ट, हाई रेजोल्यूशन फोटो, क्यूट एनीमेटेड स्नैपशॉट, टाइम लिप्स फोटोग्राफी और Long Exposure जैसे मोड दिए गए हैं। रियर कैमरा से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर कर सकते हैं।

फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ AI ID फोटो, मल्टी व्यू रिकॉर्डिंग, पोर्ट्रेट, फोटो, वीडियो, नाइट सिनेस, क्यूट स्टिकर और टाइम लैंप्स फोटोग्राफी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे से आप 1080P में 30fps पर रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

फोन के बैटरी की बात करें तो उसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी 6 साल की बैट्री हेल्थ के साथ मिलती है, कंपनी का कहना है, कि स्मार्टफोन को 6 साल चलने के बाद भी स्मार्टफोन की बैटरी 80% या 80% से ज्यादा की हेल्थ रहने वाली है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 5 मिनट चार्ज करने के बाद एक साथ दो गेम आसानी से खेले जा सकते हैं, ब्रांड ने दावा किया है, कि स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 24 घंटे तक शॉर्ट वीडियो और 9 घंटे गेम खेला जा सकता है।

बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 45W Super Charge तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है, फोन बाईपास चार्जिंग सपोर्ट करता है इसके अलावा वाइड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी करता है, जिससे आप किसी अन्य स्मार्टफोन को आसानी से सर्च कर सकते हैं।

OnePlus Turbo 6X
OnePlus Turbo 6X/Photo Credit: OnePlus

वनप्लस टर्बो 6x फोन में IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, जिससे स्मार्टफोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखा जाता है। इस फोन के साइड में साइड बाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है, जो आपकी स्मार्टफोन की सुरक्षा करता है, फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, VoLTE, Video Call, Stereo Dual Speakers और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन

OnePlus Turbo 6X 5G हैंडसेट को चीन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। फोन का सबसे छोटा वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 1499 युआन लगभग इंडिया के 21,000 रुपए होते हैं, जबकि इसका मीडियम वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है इसकी कीमत 1699 युआन जो इंडिया के 23,899 रुपए होते हैं। फोन का टॉप वैरियंट 1999 युआन तकरीबन 28,120 इंडिया के होते हैं। फोन को 12GB+256GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इस 5G स्मार्टफोन को Black, White और Green कलर ऑप्शन में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Realme P4R 5G फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 144Hz डिस्पले और 8000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *