Realme P4R 5G फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 144Hz डिस्पले और 8000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Realme कंपनी ने आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G को लॉन्च किया है। यह 5G स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन होने वाला है, जो लंबा बैटरी बैकअप और गेमिंग के लिए स्मार्टफोन काफी कम कीमत में लेना चाहते हैं। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

Realme P4R 5G की प्राइस और कलर ऑप्शन

रियलमी P4R 5G को इंडियन मार्केट में तीन मेमोरी वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसमें मौजूद 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए, 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए जबकि इसके टॉप वैरियंट को आप सिर्फ 22,999 रुपए में खरीद सकते हैं, फोन में 6GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज मिलने वाला है।

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Lavender Glare, Silver Glare और Titanium Glare कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। Realme P4R 5G की पहली से एल 17 जून 2026 से शुरू होगी इसकी सेल Realme.com और Flipkart पर शुरू होगी। ब्रांड ने इस फोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया है जिसका फायदा भी आप ले सकते हैं लॉन्च ऑफर के तहत आपको इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन को 3 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

  • Realme P4R 5G
  • Realme P4R 5G
  • Realme P4R 5G

Realme P4R 5G मिलती है 8000mAh की बड़ी बैटरी

रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन में 8000mAh की Titan बैटरी दी गई है, फोन की बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। ब्रांड का कहना है कि रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इसको 3 दिनों तक बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया है, कि मोबाइल की बैटरी 7 महीने बाद भी 80% से ज्यादा की हेल्थ रहने वाली है।

जो यूजर गेमिंग खेलना पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन उनके लिए काफी शानदार है, क्योंकि कंपनी ने दावा किया है, कि फोन को एक बार 100% चार्ज किया जाए तो इसमें 12 घंटे तक BGMI गेम खेला जा सकता है। फोन में AI Night चार्जिंग मोड, AI Cold मोड और Charing Boost जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, फोन 5 मिनट में 7% चार्ज होने की क्षमता रखता है।

Realme P4R 5G डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट

Realme P4R 5G मैं 6.8 इंच की LCD Eye-Comfort डिस्प्ले दी गई है, यानी कि फोन को अधिक देर तक चलने के बाद भी आपकी आंखें खराब नहीं होगी। डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 254 PPI पिक्सल डेंसिटी दी जाती है। इसके अलावा इसमें 1200 नीड्स अल्ट्रा ब्राइटनेस दी जाती है, यानी की धूप में भी स्क्रीन के टैक्स देखे जा सकते हैं।

Realme P4R 5G
Realme P4R 5G/Photo Credit: Realme

Realme P4R 5G प्रोसेसर

रियलमी P4R 5G में मीडियाटेक Dimensity 6300 चिपसेट मिल जाता है। जो 6nm ऑक्टा कोर चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali G57 GPU मिल जाता है, इस में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट दिया जाता है। फोन को मार्केट में Realme UI 7.0 के साथ लाया गया है।

Realme P4R 5G कैमरा फीचर्स

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, जो AI के साथ काम करता है। फोन के कैमरे के साथ फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, स्ट्रीट, पैनोरमा और ड्यूल व्यू वीडियो के साथ शूटिंग मोड दिए गए हैं। फोन की वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला कैमरा मिल जाता है।

MIL- STD 810H सर्टिफिकेशन से है लेस

रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP65 रेटिंग मिल जाती है। फोन को MIL- STD 810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 1.8 मीटर गहरे खड्डे में गिरने के बाद भी स्मार्टफोन वैसा ही रहेगा। जैसे आपके पास था।

Realme P4R 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स

ब्रांड ने रियलमी P4R 5G फोन में NEXT AI फीचर्स दिया गया है, फोन में AI से फोटो एडिट करने के लिए AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI Ultra क्लेरिटी, AI अनब्लर और AI इरेज़र जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। फोन की सिक्योरिटी के लिए AI एंटी-थिप्ट दिया गया है इसके साथ गूगल Remotely लोक दिया जाता है। इसमें टेक्स्ट स्कैनर, Google Gemini integration और असिस्टेंट फॉर नोट्स जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।

फोन की कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, Wi-fi 5, USB Type-C, Type-C एयर फोन जैक, 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन की सेल आज से हुई शुरू, ₹5000 के बैंक डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे Leica कैमरा सिस्टम वाला फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *