Infinix Smart 20 कल होगा इंडिया में लॉन्च, Helio G81 Ultimate चिपसेट और 5200mAh बैटरी से होगा लैस

इंफिनिक्स कंपनी भारतीय मार्केट में अपना नया सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 को कल लॉन्च करने वाली है, इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 11,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होने वाला है, फोन में 120Hz स्मूथ डिस्प्ले और 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। स्मार्टफोन काफी स्लिम होने वाला है, लगभग 7.7mm फोन में MediaTak Helio G81 Ultimate चिपसेट का उपयोग किया गया है। स्मार्टफोन की अन्य डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Infinix Smart 20 लॉन्च इवेंट

इंफिनिक्स कंपनी भारतीय मार्केट में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20 को 8 जून दोपहर 12:00 बजे लॉन्च करने वाली है। इंफिनिक्स के इस फोन को लांचिंग के बाद से ही आप प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। अगर आप इंफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं, तो आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर जाकर देख सकते हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस सस्ते स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन टीज किए हैं।

Infinix Smart 20 टीज स्पेसिफिकेशन डिटेल

इंफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन को कंपनी पंच होल डिस्प्ले के साथ लाने वाली है, इसमें 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन की स्क्रीन फ्लैट डिस्प्ले होने वाली है। इंफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन में MediaTak Helio G81 Ultimate चिपसेट का उपयोग किया गया है।

इंफिनिक्स का यह सस्ता स्मार्टफोन काफी पतला स्मार्टफोन है, फोन की मोटाई सिर्फ 7.7mm हैं। फोन को कंपनी 4GB रैम के साथ लाने वाली है। फोन के स्टोरेज का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी ने कंफर्म किया है, कि फोन की स्टोरेज को एक्सपेंडेबल करके 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वही फोन की रैम को 8GB तक किया जा सकता है।

Infinix Smart 20
Infinix Smart 20/Photo Credit: Infinix

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इंफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जिनको जल्दी चार्ज करने के लिए 15W वायर्ड चार्जिंग तकनीकी जोड़ी जाएगी। इसके अलावा फोन में 5W चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। वही स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी की बूंद से बचने के लिए IP64 rating मिल जाएगी।

Infinix Smart 20 प्राइस डिटेल

ब्रांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंफिनिक्स स्मार्ट 20 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। इंफिनिक्स स्मार्ट 20 फोन को इंडिया में 11,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन Sunlike Orange, Cloudline Blue, Shadow Black और Polaris Titanium कलर ऑप्शन में आएगा। मोबाइल को कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- 6500mAh बैटरी, 32MP Selfie कैमरे वाला नया Vivo 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पानी में भी चलेगा काफी स्मूद Vivo V70 Lite 5G फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *