Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Honor कंपनी ने अपना पोर्टफोलियो आगे बढ़ते हुए मलेशिया मार्केट में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Honor X7e को लॉन्च किया है, इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, LCD डिस्पले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और Helio G81 Ultra चिपसेट लगाया गया है। ऑनर ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर के लिए मार्केट में लॉन्च किया है जो काफी कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं। ऑनर X7e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।
डिस्प्ले: ऑनर X7e 5G मोबाइल को 1604×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.61 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसमें आपको Eye Comfort फीचर्स भी दिया गया है जिससे आप अधिक समय तक स्मार्टफोन चलने पर भी आपकी आंखों को नुकसान नहीं होगा।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTak Helio G81 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस शानदार स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो MagicOS 10.0 पर कार्य करता है।
प्राइमरी कैमरा: ऑनर X7e स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। इसके साथ इसमें अन्य सेंसर भी दिए जाते हैं। फोन के कैमरे से हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग और क्वालिटी पिक्चर्स क्लिक की जा सकती है।

सेल्फी कैमरा: फोन के फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है, इसके कैमरे से आप हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर क्लिक कर सकते हैं।
बैटरी: अगर फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 45 वोट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है।
अन्य फीचर: Honor X7e स्मार्टफोन को पानी और टेस्ट प्रूफ रखने के लिए IP64 वाटर रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है, इसके अलावा फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, हेडफोन जैक 3.5mm और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।

Honor X7e स्मार्टफोन को मलेशिया मार्केट में लॉन्च किया गया है, जहां पर इसकी कीमत MYR 899 (करीबन 20,574 रुपए) रखी गई है, जो 6GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, इस फोन को Midnight Black और Sunrise Orange कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- 8GB RAM, OLED डिस्प्ले और 50MP Selfie कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन