Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo ने आखिरकार अपना बजट स्मार्टफोन Lenovo Legion Y70 को चीन में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। लेनेवो का यह स्मार्टफोन एक गेमिंग स्माटफोन है, लेनेवो का न्यू स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा, जो गेमिंग के लिए हाल फिलहाल में नए स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। लेनेवो Legion Y70 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन आगे देख सकते हैं।
Lenovo Legion Y70 5G स्मार्टफोन को 7000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82 इंच की 2K BOE Q10 OLED डिस्प्ले पर लाया गया है। स्क्रीन के साथ 510 PPI पिक्सल डेंसिटी, HDR10+, Dolby Vision और DC डिमिंग जैसे सपोर्ट मिलते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

लेनेवो Legion Y70 गेमिंग स्माटफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, लेनेवो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया है। इस में 5,500mm vapor chamber सपोर्ट हेवी गेम खेलते वक्त स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए दिया जाता है। ग्राफिक्स के लिए इस लेटेस्ट फोन में Adreno 829 GPU ग्राफिक सपोर्ट दिया जाता है।
फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर वाला Sony LYT710 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है स्मार्टफोन की बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट भी दी जाती है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने वाला है।

फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, USB Type-C, Bluetooth 6.0, hotspot, और NFC जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP66/68/69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।
Lenovo Legion Y70 5G स्मार्टफोन को चार वेरिएंट के साथ मार्केट में लाया गया है इसमें 12GB रैम सपोर्ट के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो चीन में 2599 युआन यानी कि (इंडिया के 36,800 रुपए) होते हैं, जबकि 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 3199 युआन (लगभग 45,400 रुपए) 16GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज जिसकी चीन कीमत 3599 युआन (तकरीबन 51,000 रुपए) सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 4399 युआन (लगभग 62,000 रुपए) जो 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
| Lenovo Legion Y70 5G | चीन कीमत | इंडिया कीमत |
|---|---|---|
| 12GB+256GB | 2599 युआन | ₹36,800 |
| 12GB+512GB | 3199 युआन | ₹45,400 |
| 16GB+512GB | 3599 युआन | ₹51,000 |
| 16GB+1TB | 4399 युआन | ₹62,000 |
यह भी पढ़ें:- 3000 रुपए तक महंगे हुए Realme 16 5G, 16 Pro 5G और 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन, जाने नई कीमत
Trending now