Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटोरोला कंपनी ने भारतीय मार्केट में एक को शानदार 5G स्मार्टफोन Moto G37 Power 5G को लॉन्च किया है। मोटो G37 पावर 5G स्मार्टफोन काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और शानदार बैटरी बैकअप के साथ आता है, मोटोरोला कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जो यूजर्स काफी कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं। चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB+128GB | ₹15,999 |
| 8GB+128GB | ₹18,999 |
Motorola G37 Power 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है, जिसमें 4GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए और 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। मोटो G37 पावर 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 25 मई से शुरू होगी जो फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के द्वारा खरीदा जा सकेगा।
इस 5G स्मार्टफोन को PANTONE Capri, PANTONE Impenetrable और PANTONE Nautical Blue कलर के साथ खरीद सकते हैं, लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर 5000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया गया है, अगर आप स्मार्टफोन खरीदने के बाद ICICI बैंक, IDFC बैंक और SBI बैंक के द्वारा पेमेंट करते हैं तो आपको 5000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

डिस्प्ले: फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 720×1604 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz टच सैंपलिंग रेट, Color Boost और 1050 लीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल जाती है। कंपनी द्वारा इसमें Smart Water Touch फीचर्स मिल जाता है, जो स्मार्टफोन को गीली उंगलियों से चलने में हेल्प करता है।
प्रोसेसर: बात की जाए इसके प्रोसेसर की तो इसमें MediaTak Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है, स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है।
प्राइमरी कैमरा: अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इस फोन के कैमरे से आप फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
सेल्फी कैमरा: फोन के सेल्फी कैमरे और वीडियो कॉल की बात करें तो फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: मोटोरोला G37 पावर 5G स्मार्टफोन को 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लाया गया है, इस फोन में आपको 30W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है, इसमें आपको 62 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, इसके अलावा इस फोन में Google Gemini, 2 माइक्रोफोन, Dolby Atmos और FM जैसे फीचर्स इस फोन में मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- 12GB RAM, 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto G37 5G स्मार्टफोन
Trending now