12GB RAM, 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto G37 5G स्मार्टफोन

Motorola कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, ब्रांड के अनुसार Moto G37 5G और Moto G37 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। Moto G37 5G स्मार्टफोन को 12GB रैम की ताकत और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है, इस फोन की कीमत भी काफी कम है, चलिए Motorola G37 5G स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Moto G37 5G स्पेसिफिकेशन

Moto G37 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.67 इंच, 264 PPI पिक्सल डेंसिटी
प्राइमरी कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी5200mAh, 20W Turbo Power
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400
ओएसएंड्रॉयड 16

Motorola G37 5G 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 M2C GPU ग्राफिक मिल जाता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आया है,

मोटो G37 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, इसकी 4GB रैम को 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि 64GB स्टोरेज को 1TB तक SD कार्ड के द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

Moto G37 5G
Moto G37 5G/Photo Credit: Moto

फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाती है, जो पंच होल डिस्पले होती है, इसकी डिस्प्ले LCD पैनल के साथ मिलती है। डिस्प्ले के साथ 1604×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 नीड्स हाई ब्राइटनेस और 264 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। कंपनी ने इसमें Water Touch फीचर दिए हैं, इस फीचर की मदद से स्मार्टफोन की स्क्रीन गिले हाथों से भी चल सकती है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया जाता है।

कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो फोन की बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, फोन की बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट भी दी गई है, जबकि इस फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

मोटोरोला G37 5G स्मार्टफोन को 5200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को जल्द चार्ज करने के लिए 20W Turbo Power चार्जिंग सपोर्ट और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, कंपनी का कहना है, कि इस स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करने पर 43 घंटे तक ऑन रख सकते हैं।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें FM Redio, 3.5mm हेडफोन जैक, Google Gemini, USB Type-C, Wi-Fi, Dual SIM, ब्लूटूथ 5.4 और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP64 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Moto G37 5G
Moto G37 5G/Photo Credit: Moto

Moto G37 5G कीमत

Moto G37 5Gकीमत
4GB+64GB13,999 रुपए

मोटो G37 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है, जिसकी मार्केट कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन की पहली सेल 25 मई से शुरू होने वाली है। इस 5G स्मार्टफोन को PANTONE Capri और PANTONE Impenetrable कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर के तहत मोटोरोला कंपनी 5000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दे रही है, बस आपको Moto G37 5G स्मार्टफोन को खरीदते समय IDFC, SBI और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना है और आपको 5000 रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगी OPPO Reno 16 Series लॉन्च डेट भी हुई कंफर्म

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *