Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO बहुत जल्द मार्केट में ‘X10 सीरीज’ को पेश करने वाला है, ‘एक्स10 सीरीज’ में तीन स्मार्टफोन OPPO Find X10, OPPO Find X10 Pro और OPPO Find X10 Pro Max को शामिल करने वाला है। बताया जा रहा है कि ओप्पो कंपनी इस सीरीज को अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च कर सकती है। इस समय इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स और डिस्प्ले के बारे में जानकारी लीक हुई है, जिसकी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं।
Digital chat station के द्वारा चाइनीस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Weibo’ पर OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स और डिस्प्ले के बारे में जानकारी शेयर की गई है, डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोन के डिस्प्ले का टेस्टिंग किया जा रहा है, टेस्टिंग के दौरान पहले वेरिएंट में 6.89 इंच की 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले जबकि दूसरे वेरिएंट में 6.78 इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा लीक हुए जानकारी के मुताबिक ओप्पो फाइंड X10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन काफी शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आ सकते हैं। कंपनी फिलहाल स्मार्टफोन के कमरे पर लगातार टेस्टिंग कर रही है, लीक के अनुसार फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.3 इंच सेंसर के साथ और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 1/1.28 इंच के बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 3 मेगापिक्सल का Multispectral लेस भी दिया जा सकता है।
ओप्पो कंपनी फिलहाल ओप्पो फाइंड X10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में दो अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देने की सोच रहा है, दिन में 200 मेगापिक्सल का 1/1.56 इंच का सेंसर कैमरा या फिर 50 मेगापिक्सल का 1/2.75 इंच का सेंसर दे सकता है।
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन को मार्केट में Dimensity 9600 प्रो चिपसेट के साथ लाया जा सकता है जो 2nm फ्लैगशिप चिपसेट होने वाला है, इसके अलावा OPPO Find X10 स्मार्टफोन को Dimensity 9600 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और OPPO Find X10 Pro फोन में Dimensity 9600 Plus ऑक्टा कोर प्रोसेसर होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले लीक हुए iQOO 15T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Trending now