Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Honor Magic 9 Pro Max स्मार्टफोन के कई महीनो पहले ही स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। ऑनलाइन लीक रिपोर्ट में स्मार्टफोन के प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है, यानी कि ऑनर कंपनी Honor Magic 9 Pro Max स्मार्टफोन में कई नए अपग्रेड के साथ पेश करने वाली है। हॉनर मैजिक 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर्स के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वेइबो प्लेटफार्म पर लेटेस्ट स्मार्टफोन हॉनर मैजिक 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर की है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि फोन में क्वालकॉम का यही प्रोसेसर होगा।

लिक के मुताबिक Honor Magic 9 Pro Max हैंडसेट 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकती है, जो 6.8 इंच की होने वाली है, इसके अलावा ऊपर की तरफ 2.5D कर्व ग्लास दिया जा सकता है। इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में “8” से शुरू होने वाली बैटरी को देखा गया है, जिससे लगता है, कि फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।
हॉनर मैजिक 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ मार्केट में लाया जा सकता है, इसके अलावा उसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। लीग रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस रिकग्रिशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन को बारिश की बूंदों या मिट्टी धूल से बचने के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
हॉनर कंपनी ने अभी तक इन सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा दी गई जानकारी कुछ हद तक सटीक रहती है।
यह भी पढ़ें:- 7000mAh बैटरी, Snapdragon 8s चिपसेट और होरिजेंटल कैमरा के साथ लॉन्च होगा Vivo S60 स्मार्टफोन
Trending now