50MP सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t स्मार्टफोन

वीवो कंपनी ने अपने घरेलू बाजार चीन में नया 5G स्मार्टफोन Vivo S50t को लॉन्च कर दिया है, वीवो ने वीवो स50टी स्मार्टफोन को पहले से उपलब्ध Vivo S50 स्मार्टफोन के फीचर्स के साथ ही लॉन्च किया है, यानी की Vivo S50t स्मार्टफोन Vivo S50 की हूबहू कॉपी है, बस कंपनी ने वीवो S50t 5G स्मार्टफोन को UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जबकि पहले से मौजूद वीवो Vivo S50 5G स्मार्टफोन को UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। बाकी सभी फीचर्स दोनों के एक जैसे हैं, चलिए नए वीवो S50t स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Vivo S50t स्पेसिफिकेशन

Vivo S50tस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.59 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Gen 3 SoC
प्राइमरी कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रैम12GB/16GB
स्टोरेज512GB
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS 6
बैटरी6500mAh, 90W

वीवो S50t स्मार्टफोन में वीवो S50 स्मार्टफोन के जैसी ही 6.59 इंच की अमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 1260×2750 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसमें आपको P3 कलर गेमट और HDR सपोर्ट भी दिया जाता है। स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Gen 3 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo S50t
Vivo S50t/Photo Credit: Vivo

वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो OriginOS 6 पर आधारित होता है, इस में UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया है, जो LPDDR5X रैम सपोर्ट के साथ ही आता है। इस फोन में आपको 6500mAh की बैटरी दी जाती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो Vivo S50t 5G स्मार्टफोन में f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा f/2.65 अपर्चर के साथ दिया जाता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फ्लैशलाइट भी दी जाती है इस फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है।

Vivo S50t
Vivo S50t/Photo Credit: Vivo

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 6, 3D अल्ट्रासोनिक सिंगल पॉइंट फिंगरप्रिंट सेंसर, Dual SIM, और हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स इसमें दिए जाते हैं इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मिल जाते हैं।

Vivo S50t कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+512GB3,199 युआन44,437 रुपए
16GB+512GB3,499 युआन48,604 रुपए

Vivo S50t स्मार्टफोन को चीन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है, 12GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज की चीन कीमत 3,199 युआन (लगभग इंडिया के 44,437 रुपए) जब किसका टॉप वैरियंट 16GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है जिसके चीन कीमत 3,499 युआन (तकरीबन इंडिया के 48,604 रुपए) रखी गई है। स्मार्टफोन को Confession, Space Black, Serenity Blue और Inspiration Purple कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Moto G37 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 5200mAh की बड़ी बैटरी, जाने कीमत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *