50MP LOFIC कैमरा और 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo X500 Pro Max

वीवो कंपनी अपना एक और नया दमदार स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही है जिसको लेकर कई लेक्स सामने आ चुके हैं। इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo X500 Pro Max होने वाला है नई लीक्स के मुताबिक इस अपकमिंग फोन में 50MP LOFIC कैमरा और 200MP पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। तो चलिए इस अपकमिंग फोन की लीक हुई सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Vivo X500 Pro Max की डिस्प्ले

Gizmochina की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Vivo X500 Pro Max सीरीज में 6.4 इंच से 6.9 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इस सीरीज का टॉप वैरियंट Vivo X500 Pro Max नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वही कंपनी 6.59 इंच की डिस्प्ले वाला एक मिड साइज फ्लैगशिप मॉडल भी मार्केट में उतार सकती है।

Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max कैमरा सेटअप

लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक वीवो एक्स500 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का LOFIC प्राइमरी कैमरा दे सकती है। यहां पर LOFIC (Lateral Overflow Integration Capacitor) का मतलब एक एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी है जो ब्राइट लाइट में अत्यधिक एक्स्पोज़र को रोकने का काम करती है। इससे डायनेमिक रेंज बेहतर हो जाती है और फोटो में क्लेरिटी आती है।

वही लीक हुई डिटेल्स में Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन में व्हाइट बैलेंस और बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए मल्टीस्पेक्ट्रेल सेंसर भी शामिल कर सकती है। वही उम्मीद है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जा सकता है।

vivo x500 pro max
vivo x500 pro max/Photo Credit: vivo

कैसा हो सकता है परफॉर्मेंस?

बात करें अगर अपकमिंग वीवो एक्स500 सीरीज के परफॉर्मेंस की तो कंपनी इसके वीवो X500 मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है वही इसके टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी Vivo X500 सीरीज को इस साल चीन में सितंबर महीने में लॉन्च कर सकती है।

Also Read:- OPPO F33 5G vs Vivo T5 Pro 5G: कौन सा स्मार्टफोन रहेगा सबसे बेस्ट, जानें कंपैरिजन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *