Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वनप्लस कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra काफी चर्चा में बना हुआ है, यूजर्स इस गेमिंग फोन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं, लेकिन फाइनली वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसकी बैटरी का भी खुलासा किया था, वनप्लस के इस गेमिंग फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा इस गेमिंग फोन के अन्य फीचर्स भी सामने आ गए हैं, जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं।
वनप्लस एसी 6 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को दो दिन बाद यानी की 28 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होगा। इंडिया के समय अनुसार स्मार्टफोन शाम 4:30 पर लॉन्च होने वाला है। वनप्लस एसी 6 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन का इवेंट माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेईबो और OnePlus वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वेईबो के अनुसार OnePlus Ace 6 Ultra 5G स्मार्टफोन में 8600mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की flat LTPS डिस्प्ले होने वाली है।

लिख रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस एसी 6 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होने वाला है, जब किसके फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Opposhop वेबसाइट के अनुसार स्मार्टफोन चीन में 5 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, स्मार्टफोन को 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB+256GB इंटरनल स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है इस गेमिंग स्माटफोन को पानी की बूंदो और डस्ट से बचने के लिए इस में IP 66+IP 68+IP69+IP69K रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।
Also Read:- 10200mAh बैटरी के साथ कल लॉन्च होगा Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जाने फोन के सभी डिटेल