10200mAh बैटरी के साथ कल लॉन्च होगा Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जाने फोन के सभी डिटेल

वीवो कंपनी 10200mAh बैटरी वाला Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन को कल चीन बाजार में लॉन्च करने वाली है, वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 12GB रैम सपोर्ट के साथ आने वाला है, लॉन्चिंग से पहले ही आप इस 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में डिटेल से जान सकते हैं।

Vivo Y600 Pro 5G लॉन्च डेट

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन को वीवो कंपनी 27 अप्रैल 2026 को चीन मार्केट में लॉन्च करने वाली है, इस 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज चाइनीस वेबसाइट Vivo पर लाइव कर दिया गया है, इस फोन की लाइव स्ट्रीम आप माइक्रो ब्लॉकिंग वेबसाइट वेईबो और चाइना Vivo वेबसाइट पर किया जाएगा। कंपनी द्वारा इस फोन को ब्लू, व्हाइट और पर्पल कलर के साथ चीन में पेश किया जा सकता है।

Vivo Y600 Pro 5G रैम और स्टोरेज

लीक रिपोर्ट की माने तो वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन में पांच स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 8GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB RAM+256GB इंटरनल, 8GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज, 12GB RAM+256GB स्टोरेज और 12GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज मैं आने वाला है।

Vivo Y600 Pro 5G
Vivo Y600 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600 Pro 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन में 6.83 इंच की Full HD+ 1.5K AMOLED डिस्प्ले 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ पेश की जा सकती है, अगर इस फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTak का Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जो OriginOS 6 पर रन करता है।

Vivo Y600 Pro 5G कैमरा और बैटरी

लिक रिपोर्ट के अनुसार इस आगामी फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है जबकि बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है। अगर इसके पावर सपोर्ट की बात करें तो इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है।

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा स्मार्टफोन के लॉन्च होने पर ही पता चलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में भी फोन के लॉन्च होने पर ही पता चलेगा।

Also Read:- Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, जाने कंपैरिजन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *