Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

पोको कंपनी इंडिया में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिनके नाम POCO C81 और POCO C81x होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। कंपनी की तरफ से इन दोनों स्मार्टफोन की इंडिया में लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी गई है। यह दोनों फोन 6500mAh बैटरी के साथ मार्केट में पेश किए जाएंगे। तो चलिए इनकी लॉन्चिंग डेट और इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
POCO C81 और POCO C81x स्मार्टफोंस इंडिया में 23 अप्रैल को दोपहर 12:00 लॉन्च होंगे। हालांकि कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी लो बजट कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो POCO C81 और POCO C81x स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वही इन दोनों फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा।
कंपनी की तरफ से यह पहले ही कंफर्म हो चुका है की पोको सी81 स्मार्टफोन में 6300mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी इसके साथ ही यह फोन 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी दावा कर रही है कि इस फोन को हजार बार चार्ज करने के बाद भी यह फोन 80% बैट्री हेल्थ मेंटेन कर पाएगा।
ब्रांड की तरफ से POCO C81x स्मार्टफोन की बैटरी का भी खुलासा हो चुका है इस फोन में कंपनी 5200mAh की बैटरी देने वाली है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर इसे लगभग 15 घंटे तक की यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकेगी।
हालांकि अभी कंपनी ने POCO C81 और POCO C81x स्मार्टफोन के प्रोसेसर की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो पोको C81 स्मार्टफोन को Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलने की संभावना है।
Also Read:- 18GB रैम और 6500mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन