Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

अगर आप बजट में एक नया सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि पोको कंपनी इंडिया में अपना बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कंपनी ने POCO C81 Series का इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। तो चलिए इस अपकमिंग पोको हैंडसेट की सभी डिटेल्स विस्तार से जान लेते हैं।
पोको कंपनी ने अपकमिंग POCO C81 Series को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर लाइव कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस सीरीज में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल होंगे। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस सीरीज में POCO C81 4G और POCO C81 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO C81 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च हो चुके Redmi A7 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, वही POCO C81 स्मार्टफोन Redmi A7 जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है इसका रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi A7 स्मार्टफोन इंडिया में 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है उम्मीद है कि POCO C81 भी इसी फोन का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
रेडमी A7 प्रो स्माटफोन में 6.9 इंच की 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली वॉटरड्रॉप नोच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 800 nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। उम्मीद है कि अपकमिंग पोको सी81 प्रो 5G स्मार्टफोन में इसी तरह की डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर पोको कंपनी के इस अपकमिंग 5G फोन में Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए रेडमी A7 प्रो स्मार्ट बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल होता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है। ऐसी उम्मीद है कि अपकमिंग पोको सी81 प्रो 5G स्मार्टफोन में भी इसी तरह के कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं।

पावर सप्लाई के लिए POCO C81 Pro 5G स्मार्टफोन में 6300mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक POCO C81 Series में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि POCO C81 Pro 5G फोन में रेडमी A7 प्रो के जैसे ही फीचर्स दिए जा सकते हैं वही POCO C81 4G फोन में रेडमी A7 के जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Also Read:- 8500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाले OnePlus Ace 6 Ultra स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट हुई कंफर्म