Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

कुछ दिनों पहले ही Motorola Razr 70 Ultra फोल्डेबल स्माटफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे लेकिन कंपनी ने अब मोटोरोला रजर 70 अल्ट्रा स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इस फोल्डेबल फोन के सभी फीचर्स रिवील हो गए हैं, आपको बता दे की मोटोरोला कंपनी इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लेकर आ सकती है, जिसमें Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra फोल्डेबल स्माटफोन होने वाले हैं। आइए आगे की डिटेल जानते हैं।
मोटरोला कंपनी के इस फोल्डेबल स्माटफोन में Dual डिस्प्ले होने वाली है, जिसमें 2992×1224 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की Foldable OLED डिस्प्ले और 4 इंच की OLED कर डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 1272×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी। TENAA सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग के अनुसार इसमें 8GB/128GB स्टोरेज, 10GB/256GB स्टोरेज, 12GB/512GB स्टोरेज और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है।
सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। बैटरी के तौर पर इसमें डुअल बैटरी होने वाली है जिसमें 1125mAh की पहली और 3415mAh की सेकेंडरी बैटरी मिल सकती है। Motorola Razr 70 Ultra फोल्डेबल स्माटफोन की बैटरी की कैपेसिटी 4,540mAh की होने वाली है।इसके साथ इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।
लिस्टिंग के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा हो सकते हैं, जबकि इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलने वाला है।

Motorola कंपनी ने मोटोरोला रजर 70 अल्ट्रा फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्केट में कब लॉन्च करेगी इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार यह माना जा रहा है कि स्मार्टफोन को जल्द ही चीन के मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
Also Read:- 5200mAh बैटरी और Unisoc T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Redmi A7 4G स्मार्टफोन