5200mAh बैटरी और Unisoc T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Redmi A7 4G स्मार्टफोन

Redmi कंपनी ने 2 दिन पहले ही भारतीय मार्केट में Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसको सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, अब कंपनी ने Redmi A7 4G स्मार्टफोन को भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन 5200mAh की बैटरी और बड़ी स्क्रीन सपोर्ट के साथ आया है, आपको बता दे की रेडमी कंपनी ने रेडमी A7 4G स्मार्टफोन को पहले नेपाल में लॉन्च कर दिया है। आइए रेडमी A7 4G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।

Redmi A7 4G स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन

रेडमी A7 4G स्मार्टफोन को नेपाल में लॉन्च किया गया है जहां पर 3GB रैम और 64GB स्टोरेज की नेपाल कीमत 15,999 एनपीआर रखी गई है, जो इंडिया के 9,999 रुपए होते हैं, इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसको नेपाल में Purple, Black और Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Redmi A7 4G
Redmi A7 4G/Photo Credit: Redmi

Redmi A7 4G स्पेसिफिकेशन

रेडमी के इस सस्ते 4G स्मार्टफोन को 6.88 इंच की HD LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसकी स्क्रीन के साथ 450 नीट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाती है। इस रेडमी 4G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रेडमी A7 4G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा हुआ मिलता है जबकि इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इस फोन के साइड में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जिससे आप स्मार्टफोन को लोक- अनलॉक कर सकते हैं। इसके प्रोसेसर की बात करें तो उसमें कंपनी द्वारा Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Also Read:- 120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y05 स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *