6300mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होंगे Redmi R70 5G और Redmi R70m 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी ऑफीशियली वेबसाइट पर दो नए 5G स्मार्टफोंस लिस्ट किए हैं जिनके नाम Redmi R70 5G और Redmi R70m 5G रखे गए हैं। लिस्टिंग में यह दोनों स्मार्टफोन “Coming Soon” के साथ दिखाई दिए हैं। हालांकि लिस्टिंग से इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है। तो चलिए इनके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

Redmi R70 5G और R70m 5G डिजाइन

रेडमी आर70 5G और रेडमी आर70m 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन सिंपल और क्लासिक लोक के साथ नजर आए हैं। लिस्टिंग के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन को Starry Black, Purple, Feather White और Blue जैसे कई कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi R70 5G
Redmi R70 5G/Photo Credit: Redmi

Redmi R70 5G और R70m 5G स्पेसिफिकेशंस

लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी कंपनी के इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्पले दी गई है। Redmi R70 5G और R70m 5G दोनों स्मार्टफोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर वर्क करता है।

Redmi R70 5G और R70m 5G दोनों स्मार्टफोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। वही सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट वाले पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मौजूद है।

लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक Redmi R70 5G स्मार्टफोन के अंदर पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की बैटरी लगाई गई है, जबकि Redmi R70m 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। वही दोनों स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Redmi R70 5G और R70m 5G दोनों डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वही बात करें स्टोरेज वेरिएंट्स की तो Redmi R70 5G फोन में 4GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं, जबकि Redmi R70m 5G फोन 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

Redmi R70 5G और R70m 5G कीमत

Xiaomi की ऑफीशियली वेबसाइट पर Redmi R70 5G स्मार्टफोन को 1,599 युआन की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक इसकी कीमत 21,795 रुपए है, जबकि Redmi R70m 5G स्मार्टफोन को करीब 24,516 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन को जल्द ही चीन में सेल किया जा सकता है।

Also Read:- 12GB RAM, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OPPO A6s Pro 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *