Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटरोला कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Razr 70 Ultra लेकर आने वाली है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके डिजाइन बैटरी परफॉर्मेंस और प्रोसेसर से जुड़ी मुख्य डिटेल्स लीक हो गई है। मोटरोला के इस अपकमिंग फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। तो चलिए इस फोन में मिलने वाले सभी संभावित फीचर्स के बारे में जानते हैं।
एंड्राइड हैडलाइंस के लीक के अनुसार अपकमिंग मोटरोला Razr 70 अल्ट्रा स्मार्टफोन के डिजाइन और वजन में पिछले मॉडल के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लिक डीटेल्स के मुताबिक यह मोटरोला स्मार्टफोन 7 इंच के इनर फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसका रेजोल्यूशन 2992×1224 पिक्सल होगा। वही इस फोन के बाहर वाली साइड पर 1080×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 4 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
लीक्स में बताया गया है कि Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है आपको बताते चलें कि इससे पिछले मॉडल में कंपनी ने 4700mAh की बैटरी दी है। बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा।

बात करें अगर अपकमिंग Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार भी कंपनी पिछले मॉडल की तरह 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट दे सकती है जिसमें प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकते हैं।
लेटेस्ट लिक में बताया गया है कि यह फोन Pantone Cocoa Wood और Orient Blue Alcantara जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन में पिछले साल की तरह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि मोटरोला कंपनी ने अभी इस अपकमिंग फोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही कंपनी इसका खुलासा कर सकती है।
Also Read:- 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 50 4G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स
Trending now