रियलमी कंपनी अपने यूजर्स के लिए बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की तरफ से अपकमिंग Realme C100 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट फिक्स कर दी गई है। इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिलने वाली है। जो ग्राहक कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प साबित होगा। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme C100 5G लॉन्च डेट
कंपनी की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है कि Realme C100 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड के मार्केट में 3 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह फोन अन्य देशों में भी लॉन्च होगा। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक रियलमी कंपनी रियलमी सी100 5G स्मार्टफोन के साथ ही रियलमी C100i 4G मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।
Realme C100 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: अपकमिंग रियलमी सी100 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की LCD डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 900nits ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। वही इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके साथ ही इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
बैटरी: यह रियलमी स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 6 साल की बैट्री हेल्थ के साथ पेश किया जाएगा।
प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक पैनल पर शानदार फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

Realme C100 5G संभावित कीमत
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो Realme C100 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की थाईलैंड मार्केट में कीमत 7000 थाई बाट से स्टार्ट हो सकती है। यानी की इंडियन करेंसी के मुताबिक यह फोन 19,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसकी कीमत की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme C100i 4G स्पेसिफिकेशंस
बात करें अगर अपकमिंग रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। वही प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T616या T606 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल रियलमी सी100 5G और रियलमी सी100i 4G स्मार्टफोन के कंफर्म फीचर्स और कीमत अभी सामने नहीं आए हैं। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।
Also Read:- OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा






