Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हुए ऑफीशियली कंफर्म, मिलेगी 6600mAh दमदार बैटरी

वीवो कंपनी अपनी X300 सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से यह पहले ही कंफर्म किया जा चुका है कि यह फोन 30 मार्च को लॉन्च होगा। अब कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा दिया है कंपनी की ओर से यह कंफर्म हो चुका है कि इस फोन में 6600mAh की पावरफुल बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स मिलेंगे, तो चलिए पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन की डिस्प्ले

वीवो कंपनी ने Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए बताया है कि इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra XDR डिस्प्ले मिलेगी जो 2K Zeiss मास्टर कलर Flat डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टफोन 8.19mm अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आएगा। इस फोन में कस्टम 1697 Upward-firing स्पीकर्स भी देखने को मिलेंगे।

Vivo X300 Ultra बैटरी और प्रोसेसर

लीक्स के अनुसार वीवो कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6600mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। बात करें अगर इस अपकमिंग डिवाइस के प्रोसेसर की तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

मिलेगा बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग

अपकमिंग Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए क्वॉड माइक्रोफोन सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 751440 एडवांस्ड वाइब्रेशन मोटर भी दी गई है। वही इसमें 0.8cc लार्ज साउंड कैविटी भी मिलेगी। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन में साइलेंट मोड फ्लैशलाइट स्क्रीन रिकॉग्निशन जैसे बैक टेप शॉर्टकट Gestures भी मिलेंगे। हालांकि कैमरा सेटअप की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Also Read:- Realme ने ऑफीशियली अनाउंस की Realme 16 5G की लॉन्च डेट, 7000mAh बैटरी और Selfie Mirror के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़