रेडमी कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है। जिसका नाम Redmi 15A 5G होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है जहां से इस फोन के कई फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। वही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल के साथ जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRedmi 15A 5G लॉन्च डेट
रेडमी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर Redmi 15A 5G अपकमिंग स्मार्टफोन का एक टीचर जारी किया है जिस कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 27 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस अपकमिंग फोन को “The Real Hero” टैगलाइन के साथ दिखा रही है। कंपनी में यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
A smartphone that stays reliable, runs smoothly, and keeps going when you need it most, that’s #TheRealHero.
— Redmi India (@RedmiIndia) March 20, 2026
Introducing #REDMI15A. Built to keep up with you, every single day.
Launching on 27th March, 2026.
Get notified: https://t.co/NOZseMVG4v pic.twitter.com/XAwob31RTs
स्लीक डिजाइन के साथ मिलेगा स्मूथ डिस्प्ले
इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर मॉडर्न कैमरा माड्यूल के साथ स्लीक डिजाइन देखने को मिलेगा। रेडमी कंपनी इस 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले देने वाली है कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन बड़ी डिस्प्ले और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ आएगा।
ऑक्टा कोर प्रोसेसर से होगा लैस
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 5G सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का नाम अभी नहीं बताया है। टीजर इमेज में इस फोन को पानी की ड्रॉपलेट्स के साथ दिखाया गया है। इससे इस बात का संकेत मिलता है कि यह फोन वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Redmi 15A 5G कीमत और कलर ऑप्शंस
हालांकि Redmi 15A 5G स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अफवाहों की माने तो कंपनी इस फोन की कीमत लगभग 10 हजार रुपए के आसपास रख सकती है। वही रेडमी कंपनी के इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा जिसमें Black, Light Purple और Light Blue कलर शामिल होंगे।
Also Read:- सैमसंग ला रहा 5000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy Fold 8 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च






