12GB RAM और 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

POCO ने भारतीय मार्केट में X8 सीरीज को पेश कर दिया है, पोको ने X8 सीरीज के तहत POCO X8 Pro 5G और POCO X8 Pro Max 5G को लॉन्च किया है, पोको X8 प्रो 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इस फोन में आपको 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाला है, चलिए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत

पोको X8 प्रो 5G स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट के साथ इंडिया में पेश किया गया है, 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है। अगर आप पोको X8 प्रो 5G स्मार्टफोन का पेमेंट करने के लिए SBI, ICICI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा।

पोको कंपनी ने पोको X8 प्रो स्माटफोन के साथ ही POCO X8 Pro Iron man Edition अभी पेश किया है जिसकी कीमत 34,999 रुपए रखी जाती है। स्मार्टफोन को Light Sea Green, Cloud White और Shadow Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

poco x8 pro 5g
poco x8 pro 5g/Photo Credit: poco

POCO X8 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: पोको X8 प्रो 5G स्मार्टफोन में 1268×2756 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59 inch की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ पेश हुई है।

प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ट HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी द्वारा इसमें 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपडेट दिया जाएगा।

प्राइमरी कैमरा: इसके बैक कैमरे की बात करें तो उसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: पोको X8 प्रो स्माटफोन को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 27W का वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसमें 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है।

अन्य फीचर्स: इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षा करने के लिए इसमें IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसमें डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर , Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 USB Type-C और NFC जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

Also Read:- 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ OPPO K14 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़