Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

आखिरकार ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार के अंदर अपना नया OPPO K14 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। वही इस फोन के अंदर कंपनी ने 7000mAh की पावरफुल बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स दिए हैं। तो चलिए इस फोन की कीमत से लेकर उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO K14 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कल तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है, जबकि 6GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपए में पेश किया गया है। इस फोन को Prism Violet, Prism White और Icy Blue कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।
लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन खरीदने पर ग्राहक चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,000 रुपए का तुरंत डिस्काउंट पा सकेंगे। वहीं ग्राहकों को 3 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा। बात करें अगर इस फोन की उपलब्धता की तो इस फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और ओप्पो ई-स्टोर पर 20 मार्च 2026 से शुरू होगी।

डिजाइन: ओप्पो के14 5G फोन की डिजाइन की अगर बात करें तो इस फोन को प्रीमियम लुक के साथ SGS 5-Star MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती दी गई है। यह फोन पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होता है क्योंकि इसमें IP66+IP68+IP69 रेटिंग भी दी गई है।
डिस्प्ले: इस ओप्पो स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1125 nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
प्राइमरी कैमरा: इस नए ओप्पो हैंडसेट के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो कंपनी ने इस नए फोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया है।
बैटरी: ओप्पो k14 5G फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: इस ओप्पो डिवाइस के प्रोसेसर की अगर बात करें तो इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है।
रैम और स्टोरेज: ओप्पो कंपनी के इस फोन में आपको 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: ओप्पो कंपनी ने अपने इस नए फोन के अंदर कनेक्टिविटी के तौर पर 5G, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, GPS और Wi-Fi 5 जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है।
Also Read:- 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन, देखें फुल स्पेसिफिकेशन