Upcoming Phone: 17 मार्च को इन दमदार स्मार्टफोन की होगी भारत में एंट्री, एक में तो 9000mAh की बैटरी भी

अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी के साथ जबरदस्त कैमरा क्वालिटी और पावरफुल प्रोसेसर मिले, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट लेकर आए हैं जो इसी महीने 17 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट के अंदर सैमसंग से लेकर Vivo तक की कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल है। तो चलिए इस डिटेल के साथ जानते हैं।

17 मार्च को ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन

Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G

वीवो कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 17 मार्च को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की साले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर होगी। इस फोन को स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। इस आगामी वीवो टी5x 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस अपकमिंग वीवो फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट देने वाली है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन ने टेस्टिंग के दौरान एक मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर हासिल किया है। इस फोन में iP69+ वाटर प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है।

Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M17e 5G
Samsung Galaxy M17e 5G

सैमसंग कंपनी अपने नए सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 17 मार्च को लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शंस के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन ₹14000 से कम कीमत में सबसे स्मूथ फोन होने वाला है।

सैमसंग कंपनी के इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की दमदार बैटरी होगी। वही शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वही सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन

poco x8 pro 5g
poco x8 pro 5g

POCO कंपनी की तरफ से यह खुलासा कर दिया गया है कि POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 17 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। पोको कंपनी के इस नए फोन में 5300mm² VC चैंबर दिया जाएगा। वहीं इस फोन के अंदर 24GB तक रैम मिलेगी।

कंपनी इस फोन को पावरफुल बनने के लिए इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी देने वाली है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला है। कंपनी के मुताबिक इस फोन ने टेस्टिंग में 2.3 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन

POCO X8 Pro Max 5G
POCO X8 Pro Max 5G

POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन भी भारतीय बाजार में 17 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा। इस पोको स्मार्टफोन को कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा। इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के अंदर 9000mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलने वाली है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

पोको कंपनी के इस आगामी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s अल्ट्रा चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 24GB तक रैम के साथ 5800mm² VC चैंबर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस पोको फोन ने टेस्टिंग के दौरान 3.1 मिलियन से अधिक का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

Also Read:- लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Pad 5 Pro के फीचर्स, 13000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़