Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO ने हाल ही में इंडियन मार्केट में iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, अब आइकू कंपनी iQOO Z11 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, कंपनी की तरफ से आइकू Z11 स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है, iQOO ने एक इमेज शेयर की है, उसमें स्मार्टफोन की डिजाइन दिखाई गई है, इमेज में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाया गया है, चलिए स्मार्टफोन की डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
आइकू Z11 स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो लिक इमेज के अनुसार स्मार्टफोन के बैक पैनल के बाएं ऊपरी हिस्से में आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े कैमरा लेंस एक LED फ्लैशलाइट दिखाई गई है, स्मार्टफोन हल्के नीले रंग का दिखाई दे रहा है, स्मार्टफोन के बैक पैनल के निचले हिस्से में iQOO लोगों दिखाया गया है।

iQOO Z11 स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले के साथ आ सकती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कंपनी द्वारा इसमें MediaTak Dimensity ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का OIS का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी हो सकता है।
आइकू Z11 स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9020mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, पानी और धूल से बचने के लिए IP69 रेटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Also Read:- लॉन्च से पहले लीक हुए OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स, मिलेंगे डुअल Persicope कैमरा