Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Motorola ने पिछले हफ्ते ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को भारतीय मार्केट में पेश किया था, लेकिन अब मोटोरोला ने Motorola Edge 70 Fusion Plus स्मार्टफोन को ब्राज़ील मार्केट में पेश किया है, मोटरोला का यह स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5200mAh की पावरफुल बैटरी के साथ पेश हुआ है, चलिए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
डिस्प्ले: मोटोरोला एज 70 फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है।

प्रोसेसर: इस फोन की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
प्राइमरी कैमरा: Motorola Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ दिया जाता है, इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X जूम के साथ दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
बैटरी: अगर इसके बैटरी की बात करें तो उसमें 5200mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 68W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल जाती है इसके अलावा इसमें USB Type-C, Wi-fi 6E, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और ब्लूटूथ 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। पानी से बचने के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Motorola ने Motorola Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन को ब्राज़ील मार्केट में BRL 2,969 तकरीबन 52,500 रुपए के साथ लॉन्च किया है। मोटरोला के इस पावरफुल स्मार्टफोन को Pantone Blue Surf और Pantone Orient Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Also Read:- Samsung Galaxy M17e स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जाने कीमत