POCO ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना नया POCO C85x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एक बजट कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। पोको कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6300mAh की पावरफुल बैटरी जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इस फोन की कीमत उपलब्धता और इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।
Table of Contents
TogglePOCO C85x 5G कीमत और उपलब्धता
POCO C85x 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 10,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वही इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए तय की गई है। पोको कंपनी के इस 5G फोन को आप Black, Green और Gold कलर ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं। इस 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से Flipkart पर स्टार्ट होगी।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB RAM + 64GB ROM | ₹10,999 |
| 4GB RAM + 128GB ROM | ₹11,999 |
POCO C85x 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: नए पोको सी85एक्स 5G स्मार्टफोन के अंदर 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 nits HBM ब्राइटनेस, 660 nits पिक ब्राइटनेस, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, DC डिमिंग, फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन और TUV रेनलैंड लो ब्लू लाइट (सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन) के साथ आती है।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस बजट स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ इस फोन में पीछे की साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट भी दी गई है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस पोको हैंडसेट के फ्रंट वाली साइड पर f/2.0 एपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी देखने को मिल जाता है।
प्रोसेसर: POCO C85x 5G फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS के साथ मिलकर काम करता है।
बैटरी: पोको का यह नया फोन 6300mAh बैटरी के साथ आता है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस नए स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की तो इस फोन में आपको धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ 5.4, GPS, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, यूएसबी टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
Also Read:- OnePlus 16 में मिल सकता है 200MP ट्रिपल कैमरा और 9000mAh की शक्तिशाली बैटरी, जल्द होगा लॉन्च







