स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Tecno Pop X को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस बजट स्मार्टफोन के अंदर 5000mAh की पावरफुल बैटरी, 120Hz स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। टेक्नो कंपनी ने आज से इस स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू की है और पहली सेल में ही कंपनी इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। तो चलिए इसकी कीमत और डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleTecno Pop X डिस्काउंट ऑफर
टेक्नो कंपनी ने Tecno Pop X स्मार्टफोन कि पहली सेल आज यानी 6 मार्च से शुरू कर दी है। इस सस्ते टेकनो स्मार्टफोन की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से की जा सकती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में 8,499 रुपए में लॉन्च किया था।
लेकिन शुरुआती सेल में ही इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर दिया जा रहा है। बैंक ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से करता है तो उसे 750 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा यानी कि इस फोन को ग्राहक सिर्फ 7,749 रुपए में खरीद कर अपना बना सकता है।

Tecno Pop X फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टेक्नो कंपनी के इस 4G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 एस्पेक्ट रेशों के साथ आती है। इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टेकनो स्माटफोन 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC स्टोरेज के साथ आता है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए टेक्नो कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन में पीछे वाली साइड पर ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए टेक्नो कंपनी ने इस शानदार स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी लगाया है।
Tecno Pop X स्मार्टफोन में शानदार प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर वर्क करता है। इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल जाता है।
Also Read:- Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हुई लॉन्च, देख प्राइस और फीचर्स







