Xiaomi हर साल अपनी T-सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च करती आ रही है लेकिन इस बार शाओमी कंपनी अपनी 17T सीरीज के लॉन्च टाइम में बदलाव कर सकती है। लीक हुई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दोनों स्मार्टफोन को कंपनी इस साल सितंबर की बजाय मई में लॉन्च कर सकती है। यानी की सामान्य लॉन्च टाइम से इस सीरीज को 4 महीने पहले लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए इस फोन की बाकी डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
Toggleकैसा होगा Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro का परफॉर्मेंस
ताजा लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2602DPT53G हो सकता है जिसका कोडनेम ‘Chagall’ रखा गया है जबकि Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2602EPTC0G हो सकता है जिसका कोडनेम ‘Warhol’ बताया जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी 17टी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, वही 17टी प्रो में ज्यादा पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

मिल सकती है बड़ी बैटरी
लिक जानकारी के अनुसार शाओमी कंपनी इस बार इस सीरीज की बैटरी में अपग्रेड कर सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि Xiaomi 17T स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिल सकती है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

पहले से ज्यादा पावरफुल होंगे फीचर्स
शाओमी कंपनी ने अपनी Xiaomi 15T सीरीज में 5500mAh की बैटरी और Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप का सपोर्ट दिया था। यह सीरीज HyperOs 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करती है। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। Xiaomi 15T सीरीज की कीमत की बात करें तो इसकी स्टार्टिंग कीमत GBP 549 यानी तकरीबन 65,000 रुपए से शुरू होती है। अगर लीक हुई जानकारी सही साबित होती है तो इस बार Xiaomi 17T सीरीज में पहले से ज्यादा पावरफुल फीचर्स मिल सकते हैं।
Also Read:- इंडिया में जल्द होगी Realme C83 5G फोन की एंट्री, RAM और Storage का हुआ खुलासा, कीमत भी हुई लीक







