इंडिया में जल्द होगी Realme C83 5G फोन की एंट्री, RAM और Storage का हुआ खुलासा, कीमत भी हुई लीक

Realme C83 5G: रियलमी कंपनी भारतीय बाजार की एक पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो आए दिन अपने नए-नए 5G फोन इंडिया में लॉन्च करती है। अब कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और बजट स्मार्टफोन को शामिल करने वाली है जिसका नाम Realme C83 5G होगा। इस फोन को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन नए लीक में इस फोन के रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ कीमत का खुलासा हुआ है।

Realme C83 5G लीक कीमत

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग Realme C83 5G स्मार्टफोन इंडिया में तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरिएंट की संभावित कीमत 13,499 रुपए, 4GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए रखी जा सकती है। वही इस रियलमी फोन को Sprouting Green और Blooming Purple कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

realme c83 5g
realme c83 5g

मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स

बात करें अगर अपकमिंग रियलमी C83 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की तो इस फोन में पिछले मॉडल रियलमी C73 5G की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नया Realme C83 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme C73 5G हैंडसेट का सक्सेसर हो सकता है। रियलमी C73 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+डिस्पले दी गई है जो 720×1604 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है।

रियलमी C73 5G फोन 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है जो 15W वार्ड और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। धूल और पानी के सीटों से बचाव के लिए इस डिवाइस में IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी देखने को मिल जाती है।

realme c83 5g
realme c83 5g

Realme C83 5G प्राइस

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपकमिंग रियलमी C83 5G स्मार्टफोन की नवंबर 2025 में लॉन्च हुए रियलमी C85 5G स्मार्टफोन से नीचे रह सकती है। रियलमी c85 5G स्मार्टफोन का शुरुआती 4GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल 16,499 रुपए का मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि नए सी83 5G स्मार्टफोन की कीमत थोड़ी सस्ती हो सकती है।

Also Read:- कंफर्म: इंटरनेशनल मार्केट में 28 फरवरी को लॉन्च होगी Xiaomi 17 Series, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़