कंफर्म: इंटरनेशनल मार्केट में 28 फरवरी को लॉन्च होगी Xiaomi 17 Series, मिलेंगे धांसू फीचर्स

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्यओमी कंपनी ने अपनी अपकमिंग Xiaomi 17 Series की इंटरनेशनल लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे। ब्रांड की तरफ से यह सीरीज 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज को दोपहर 14:00 GMT+1 पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की जानकारी डेडीकेटेड माइक्रोसॉफ्ट mi.com पर लाइव हो चुकी है यहां से ग्राहक इस इवेंट की पूरी जानकारी देख सकते हैं। तो चलिए इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 17 Series के साथ मिलेंगे एक्सक्लूसिव सर्विस बेनिफिट्स

कंपनी ने Xiaomi 17 Series की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए यह भी शेयर किया है कि कंपनी इसके साथ कुछ खास एक्सक्लूसिव सर्विस बेनिफिट्स भी देने वाली है। कंपनी ने बताया है कि इसमें 24 महीने तक का क्वालिटी इंश्योरेंस प्लान और 6 महीने में एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का मौका मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स वारंटी पीरियड के दौरान बिना किसी लेबर चार्ज के आउट-ऑफ वारंटी रिपेयर करवा सकेंगे।

Xiaomi 17 Series
Xiaomi 17 Series

Xiaomi 17 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: शाओमी 17 स्मार्टफोन में 6.3 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 3500 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन, डॉल्बी विजन और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आ सकती है।

रैम और स्टोरेज: Xiaomi 17 स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 Storage की सुविधा मिल सकती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद की जा रही है।

प्राइमरी कैमरा: इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें Sony Light Fusion 950 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस अपकमिंग फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी: Xiaomi 17 को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 6330mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: शाओमी कंपनी के इस अपकमिंग फोन में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7, NFC और ड्यूल सिम 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वही सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Xiaomi 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 1.5K LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है जो 3500 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास 3.0 प्रोटक्शन के साथ आ सकती है।

प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस शानदार हैंडसेट के सामने वाली साइट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

रैम और स्टोरेज: Xiaomi 17 स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 Storage की सुविधा मिल सकती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग हैंडसेट के प्रोसेसर की तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

बैटरी: इस अपकमिंग हैंडसेट में 6500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 90W वायर्ड HyperCharge, 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहने वाली है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: Xiaomi 17 अल्ट्रा फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.4, IR ब्लास्टर, Wi-Fi 7, और NFC जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। वही पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इसमें IP68+IP68+IP69 रेटिंग दी जा सकती है।

Xiaomi 17 Series
Xiaomi 17 Series

Xiaomi 17 Series कीमत और कलर ऑप्शन

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी 17 स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 यानी लगभग 1.07 लाख रुपए रखी जा सकती है, जबकि इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,099 यानी लगभग 1.18 लाख रुपए रखी जा सकती है। वहीं अगर बात करें शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत की तो इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,499 यानी लगभग 1.61 लाख रुपए तक की जा सकती है।

जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 यानी करीब 1.83 लाख रुपए रखी जा सकती है। वही शाओमी 17 स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है, जबकि शाओमी 17 अल्ट्रा वर्जन ग्रीन शेड्स ,व्हाइट और ब्लैक कलर में पेश हो सकता है।

Also Read:- 6300mAh बैटरी, 128GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन जाने कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़