लॉन्च से पहले ही लीक हुई POCO X8 Pro सीरीज की डिटेल्स, 50MP कैमरे के साथ मिल सकता है 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

काफी दिनों से POCO X8 Pro सीरीज को लेकर लगातार रेंडर्स सामने आ रहे थे। अब इस सीरीज को लेकर एक और बड़ी डिटेल सामने आ चुकी है। इस सीरीज में POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro स्मार्टफोन शामिल होने वाले हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर POCO X8 Pro सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी दी है जिसमें फोन के डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर तक की डिटेल बताई गई है। तो चलिए इस सीरीज से जुड़ी सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

POCO X8 Pro सीरीज लीक डीटेल्स

टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक ट्वीट के जरिए POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स शेयर की है। लीक के अनुसार इस सीरीज के पोको X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K TCL M10 OLED डिस्पले दी जा सकती है जो 3840Hz PWM डिमिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। वही फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 Storage मिलने की संभावना है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग पोको X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में पीछे वाले साइड पर Light Hunter 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है वही सेल्फी खींचने के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बात की जाए अगर POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन की बैटरी की तो इसमें 8500mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए Wi-Fi 7, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में IP68+IP69+IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

Also Read:- मार्च में लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

POCO X8 Pro स्पेसिफिकेशंस

POCO X8 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस कि अगर बात करें तो इस फोन में 6.59 इंच की 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। पोको का यह अपकमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है वहीं इसमें Mali-G720 MC8 GPU प्रोसेसर मिलने की संभावना है। बात करें अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है।

POCO X8 Pro
POCO X8 Pro

बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए पोको X8 प्रो में बैक पैनल पर Sony IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने वाली साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

इस पोको हैंडसेट को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 6500mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़