OPPO Find X9s: मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अप जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में अपना नया OPPO Find X9s स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग फीचर्स के साथ पेश होगा। ओप्पो कंपनी का यह अपकमिंग फोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO Find X8s का सक्सेसर हो सकता है। तो चलिए इस फोन के लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOPPO Find X9s इन स्पेसिफिकेशन से हो सकता है लैस
ओप्पो फाइंड एक्स9एस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह डिस्प्ले पिछले मॉडल OPPO Find X8s मैं दी गई 6.32 इंच की फुल HD+ डिस्पले की तुलना में थोड़ी बड़ी और शार्प होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस अपकमिंग ओप्पो हैंडसेट में पीछे वाली साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा Sony LYT-700 और Samsung JN5 लेंस के साथ मिल सकता है। वही फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
अपकमिंग ओप्पो फाइंड X9s फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। वहीं अगर पिछले मॉडल Find X8s की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर दिया गया था। इस अपकमिंग फोन को मार्केट में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही Vivo V70 FE 5G की इमेज आई सामने, 200MP कैमरे के साथ जल्द हो सकता है पेश
OPPO Find X9s फोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी 7,025mAh की दमदार बैटरी दे सकती है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। वहीं अगर पिछले मॉडल Find X8s बात करें तो इसमें 5700mAh की बैटरी दी गई है। यानी की नया ओप्पो मॉडल पिछले डिवाइस की तुलना में ज्यादा पावरफुल हो सकता है।

भारत में कब तक होगा लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो OPPO Find X9s स्मार्टफोन को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। ले कोई रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो कंपनी का यह नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO Find X8s का सक्सेसर साबित हो सकता है।







