स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनका नाम Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro रखा गया है। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोंस को अफ्रीकन मार्केट में लॉन्च किया है, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य देशों सहित इंडिया में भी इन्हें सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। टेक्नो कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोंस में 144Hz AMOLED डिस्पले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6150mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इन्हें डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleTecno Camon 50 और Camon 50 Pro स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: टेकनो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो स्मार्टफोंस में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले दी गई है जो 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 144Hz रिफ्रेश रेट और अंडर डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आती है। इसके साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इन दोनों टेकनो स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इनमें आपको MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इनमें दिए गए प्रोसेसर 6nm फैब्रिकेशंस पर बने ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं।
रैम और स्टोरेज: Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Also Read:- 5000mAh बैटरी और UNISOC SC9863A चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold N2 स्मार्टफोन, जानें कीमत
प्राइमरी कैमरा: शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी प्लेस के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT700C OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इन दोनों स्मार्टफोन में फ्रंट वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: टेकनो कैमोन 50 और कैमोन 50 प्रो दोनों स्मार्टफोंस को 6150mAh की पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इस डिवाइस की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro कीमत
अफ्रीकन मार्केट में Tecno Camon 50 स्मार्टफोन की कीमत KES 37,500 यानी तकरीबन 26,000 रुपए रखी गई है जबकि Camon 50 Pro स्मार्टफोन की कीमत KES 44,000 यानी तकरीबन 30,999 रुपए रखी गई है। ग्लोबल मार्केट के अंदर इन दोनों फोंस को Nebula Titanium, Lavender Mist, Fir Green, Moonlight Black, Mint Cream और Malachite Green कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है जबकि प्रो मॉडल में Ethereal Blue कलर ऑप्शन भी दिया गया है।







