8400 Ultimate प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन, लीक में हुआ खुलासा

Infinix अपने नए Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन कौन जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकता है। इस फोन के लांच होने से पहले ही यह सुर्खियों में बना हुआ है। इस फोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिसमें फोन के रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब ताजा लीक में इस अपकमिंग इंफिनिक्स फोन की इमेज और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। तो चलिए डिटेल्स से जानते हैं कि फोन में क्या-क्या स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले मिलने की उम्मीद है जो 5000 nits पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर: बात करें अगर फोन के प्रोसेसर की तो ताजा लीक के अनुसार इस अपकमिंग इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो 4nm फैब्रिकेशंस पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा। इसकी क्षमता 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है।

रैम और स्टोरेज: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इंफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन में 12GB LPDDR5X RAM के 256GB और 512GB Storage की सुविधा मिल सकती है।

Infinix GT 50 Pro
Infinix GT 50 Pro

प्राइमरी कैमरा: इस गेमिंग फोन से शानदार फोटोग्राफी के लिए इसके बैक वाले पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही फोटो देखकर लगता है कि फोन के बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LED लाइट्स भी मिलेगी।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस इंफिनिक्स फोन के फ्रंट वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।

Also Read:- iPhone 17e की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, Apple A19 चिपसेट के साथ डायनामिक आइलैंड से होगा लैस

बैटरी: बात करें अगर इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्माटफोन की बैटरी की तो फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बैटरी मिल सकती है जो 45W वायर्ड, 30W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायर्ड रिवर्स और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही उम्मीद है कि यह फोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ भी आ सकता है।

Infinix GT 50 Pro
Infinix GT 50 Pro

कब तक लॉन्च होगा नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन

इंफिनिक्स कंपनी ने अपना Infinix GT 30 Pro गेमिंग स्माटफोन पिछले साल जून 2025 में इंडिया में लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपए रखी गई थी। अब कंपनी अपने नए Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्दी इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आएगी।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़