Xiaomi अपना नया Xiaomi Civi 6 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। लोन से पहले ही श्यओमी का यह फोन सुर्खियों में है। हाल ही में इस फोन को लेकर नई रिपोर्ट्स लीक हुई है जिसके अनुसार यह फोन चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह फैल रही थी कि कंपनी की Civi सीरीज को बंद करने वाली है लेकिन अब नए लीक्स के अनुसार कंपनी अभी भी इस सीरीज पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस अपकमिंग फोन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। तो चलिए इसकी लीक हुई डिटेल्स जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleAI शर्तें बटन के साथ आ सकता है Xiaomi Civi 6
टिपस्टर Digital Chat Station ने संकेत देते हुए कहा है की एक नए स्मार्टफोन में कस्टमाइजेबल AI शॉर्टकट बटन मिलेगा। हालांकि उन्होंने इस फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर यूजर्स का कहना है कि इस फोन का नाम Xiaomi Civi 6 ही हो सकता है। वही टिपस्टर Smart Pikachu ने भी यह दावा किया है कि उन्होंने जो पुरानी पोस्ट अपलोड की थी वह भी इसी फोन से जुड़ी हुई थी।
Also Read:- 20 फरवरी को लॉन्च होने वाला है Realme P4 Lite 4G फोन, मिलेगी 6300mAh की दमदार बैटरी, जानें कितनी होगी कीमत
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में मिलने वाला AI बटन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे यूजर्स किसी ऐप को तुरंत लॉन्च करना या वॉइस असिस्टेंट एक्टिव करना और कैमरा खोलने जैसे काम अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर पाएंगे।

मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स
बात करें अगर Xiaomi Civi 6 के अपकमिंग फीचर्स की तो इसमें 6.59 इंच की पतले बेजल वाली Curved LIPO डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इस अपकमिंग हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे यह फोन जबरदस्त परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग फोन का कैमरा सेटअप भी शानदार होने वाला है।

फोन के पीछे वाली साइड पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 3X टेलीफोटो लेंस के साथ देखने को मिल सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में मेटल फ्रेम, ग्लास बैक पैनल और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

भारत में भी हो सकता है लॉन्च
हालांकि Xiaomi Civi 6 स्मार्टफोन फिलहाल चीन तक ही सीमित रह सकता है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल ब्रांड की तरफ से इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है इसलिए तब तक इस फोन की सभी लिक खबरों को अफवाह ही माना जाए तो बेहतर है।







