Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Google Pixel 10a: गूगल अपना अपकमिंग स्मार्टफोन Google Pixel 10a 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल इस बार इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ज्यादा बदलाव नहीं करने वाला है। इसमें केवल उपयोगी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। डिजाइन के मामले में नया Google Pixel 10a मोबाइल पिछले मॉडल के जैसा ही रहेगा। हालांकि इसके फीचर्स में थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तो चलिए इस हम डिटेल से जानते हैं।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 2424×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और IP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग को सपोर्ट करेगी।
प्राइमरी कैमरा: लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन के कैमरा सेटअप में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। इसमें ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस और OIS के साथ पीछे वाली साइड पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Also Read:- Nothing Phone (4a) सीरीज जल्द होने वाली है लॉन्च, रैम और स्टोरेज के साथ लीक हुए कलर ऑप्शंस
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस कि अगर बात करें तो गूगल के इस नए फोन में Tensor G4 प्रोसेसर मिल सकता है जो Titan M2 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ आएगा। वही गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन में एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन पर 7 साल तक का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का दावा कर रही है।
रैम और स्टोरेज: Google Pixel 10a स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बैटरी: पावर सप्लाई के लिए गूगल के इस नए हैंडसेट में 5100mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: बात करें अगर कनेक्टिविटी फीचर्स की तो इस फोन में आपको ड्यूल स्पीकर्स, NFC, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप C पोर्ट, GPS, ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 6E, सैटेलाइट इमरजेंसी कॉलिंग, और इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार नए Google Pixel 10a की शुरुआती कीमत €499 यानी लगभग 53,600 रुपए रखी जा सकती है। हालांकि गूगल ने अभी तक इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वही लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल का यह नया हैंडसेट लैवेंडर, फॉग, बेरी और ऑक्सीडियन जैसे कलर ऑप्शंस के साथ पेश हो सकता है।
Trending now