Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

POCO C81 Pro लॉन्चिंग को लेकर रेंडर्स लीक होना शुरू हो चुके हैं। पोको कंपनी ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपना POCO C85 5G फोन पेश किया था अब कंपनी इस सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम POCO C81 Pro होगा। थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर इस पोको स्मार्टफोन को सपोर्ट किया गया है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक डिटेल्स को जानते हैं।
GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर POCO C81 Pro स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में इस अपकमिंग मोबाइल को 25128PC17G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि इस नए पोको फोन में 5G कनेक्टिविटी की पुष्टि नहीं हुई है।

लीक्स के अनुसार POCO C81 Pro आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकता है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। बात करें अगर फोन के प्रोसेसर की तो इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कनेक्टिविटी की अगर बात की जाए तो फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS और सिम कार्ड स्लॉट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।
Also Read:- 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 स्मार्टफोन, लीक हुई डिजाइन
हालांकि अभी तक पोको कंपनी ने अपने नए POCO C81 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन लगातार लीक्स हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक पोको कंपनी के इस फोन को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बात करें अगर कीमत की तो इस फोन को एक बजट कीमत में पेश किया जा सकता है।
पोको कंपनी ने पोको C85 5G फोन को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इस फोन को 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। पावर सप्लाई के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल कैमरा, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Trending now