Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO K14x 5G: अगर आप ₹15000 से कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है। आज ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया ब्रांडेड स्मार्टफोन OPPO K14x 5G लॉन्च कर दिया है। इस 5G फोन की कीमत ₹15000 से भी कम रखी गई है इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 6500mAh की बड़ी बैटरी और IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की डिटेल विस्तार से जानते हैं।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: ओप्पो के14एक्स 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस नए ओप्पो स्मार्टफोन की डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1125nits पिक ब्राइटनेस और 266 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट दिया गया है। वही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
प्रोसेसर: बात करें अगर नए OPPO K14x 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो ColorOS पर बेस्ट एंड्राइड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यह चिपसेट 6nm फैब्रिकेशंस पर बना हुआ है जिसकी क्षमता 2.0GHz से 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की है। इसके साथ ही इस ओप्पो मोबाइल में Trinity Engine दिया गया है जिससे फोन स्मूथ चलता है।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए रिवील, मिलेगी 6500mAh बैटरी
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो नए ओप्पो मोबाइल में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वही इस फोन के कैमरे में ब्लॉगिंग के लिए Dual-View Video मोड़ दिया गया है।
बैटरी: स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: ओप्पो के14एक्स 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OTG जैसे फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा।

OPPO K14x 5G स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में 4GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। ओप्पो कंपनी का यह नया फोन Ice Blue और Prism Violet कलर के साथ पेश किया गया है।
Trending now