Infinix Note 60 Pro: इंफिनिक्स कंपनी ने पिछले साल ही भारत में अपने Infinix Note 50 Pro को लॉच किया था। अब कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसका नाम Infinix Note 60 Pro होगा। इस अपकमिंग फोन का टीजर रिलीज कर दिया गया है वहीं अब इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक आगामी इंफिनिक्स नोट 60 प्रो की कीमत और लॉन्च डेट का कोई खुलासा नहीं किया है।
Table of Contents
ToggleInfinix Note 60 Pro स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन: बात करें अगर इस आगामी इंफिनिक्स स्मार्टफोन की डिजाइन की तो लीक हुए टीचर के मुताबिक इस फोन का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव होगा। इंफिनिक्स नोट 60 प्रो में बैक पैनल पर मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है जो की एक डॉट-स्टाइल डिस्प्ले है। इस फोन में म्यूजिक कंट्रोल और वेदर अपडेट जैसे फीचर मिलेंगे।
Infinix का यह आगामी स्मार्टफोन साइबर-पंक से इंस्पायर्ड होगा। इस फोन का बैक पैनल लेदर का बना हुआ है जो की एक प्रीमियम लुक देता है। यह स्मार्टफोन ऑरेंज कलर वेरिएंट में मिलेगा।
When a device looks this good, take note to expect more.
— Infinix Nigeria (@InfinixNigeria) February 6, 2026
With a premium metal design that speaks before the screen lights up – the Infinix Note 60 Pro is made to be noticed 📱
Who else is ready for what is coming?#ComingSoon #InfinixNote60Series #ANewInfinixNoteIsComing#Infinix pic.twitter.com/JsBuhoHOaY
डिस्पले: Infinix Note 60 Pro फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ बहुत ही स्मूथ और शार्प डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में Ultra HDR का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
The front isn't quiet – the back has something more to say ✨
— Infinix Nigeria (@InfinixNigeria) February 6, 2026
The Infinix Note 60 Pro Active Matrix Display is a new way to stay in the know without unlocking anything.
How excited are you about this feature?#ComingSoon #InfinixNote60Series #ANewInfinixNoteIsComing #Infinix pic.twitter.com/FiRkVw5Cq5
कैमरा: इंफिनिक्स के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का नाइट मास्टर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस फोन के जरिए यूजर्स बहुत ही शानदार फोटो खींच पाएंगे। इसके साथ ही इस फोन में JBL ट्यूंड स्पीकर भी दिए गए हैं।
प्रोसेसर: लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो Infinix Note 60 Pro फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे यूजर्स हाई ग्राफिक वाले गेम्स और मल्टी टास्किंग आसानी से कर पाएंगे।
Also Read:- ₹30000 से कम में पब्जी खेलने के लिए सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
इस डिवाइस को हीट से बचाने के लिए इसमें 3D IceCore वेपर चैंबर भी दिया जाएगा। इंफिनिक्स का यह नया मोबाइल एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर क करेगा।
बैटरी: आगामी इंफिनिक्स नोट 60 प्रो के अंदर 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी दी जाएगी जो सेल्फ हीलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

लॉन्च डेट और कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक आगामी इंफिनिक्स नोट 60 प्रो की कीमत और लॉन्च डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इंफिनिक्स का यह अपकमिंग मोबाइल भारतीय बाजार में मार्च या अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकता है।
वहीं इसकी कीमत को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस हैंडसेट की मार्केट में कीमत 20 से 25 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। यह अपकमिंग फोन भारतीय बाजार मे OPPO, Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड को टक्कर देगा।







