Xiaomi कंपनी जल्द मार्केट में Xiaomi 18 Series सीरीज लेकर आ रही है, जिसमें Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, लिक रिपोर्ट के अनुसार श्याओमी 18 सीरीज के इन स्माटफोनों में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, चलिए Xiaomi 18 Series के स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Xiaomi 18 Series स्पेसिफिकेशन
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 18 स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, श्याओमी 18 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का डेथ कैमरा हो सकता है सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi 18 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.4 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले हो सकती है, लेकिन Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।
लिक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकते हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है, फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए दिया जा सकता है।
Also Read:- 17 मार्च को लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी वाला POCO X8 Pro स्मार्टफोन, कीमत और स्पेसिफिकेशंस भी हुए लीक






