Xiaomi 18: शाओमी कंपनी इस साल ग्लोबल मार्केट में अपने नए Xiaomi 18 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इस अपकमिंग फोन के कई रेंडर्स लीक हो चुके हैं जिसमें इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। अब इस फोन की इमेज भी लीक हो चुकी है जिसमें इस फोन की डिजाइन सामने आई है। तो चलिए शाओमी 18 से जुड़ी सभी संभावित डिटेल्स बारीकी से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleXiaomi 18 डिजाइन लीक
गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के ब्लॉगर ने Xiaomi 18 की इमेज लीक की है। जिसमें फोन का कलर व्हाइट नजर आ रहा है। सामने आए रेंडर में इस हैंडसेट का कैमरा माड्यूल स्क्वायर शेप में नजर आ रहा है जिसके कार्नर गोल है। साथ ही इस फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी दिखाई दे रहा है। इस अपकमिंग फोन का डिजाइन OPPO Reno 15 से मिलता जुलता है।

मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी कंपनी के अपकमिंग शाओमी 18 स्मार्टफोन में 6.3 इंच से 6.4 इंच की HD डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है। बात करें अगर फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को स्मूथ बनाने के लिए कंपनी इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। यह फोन शाओमी 17 से बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
कैमरा सेटअप और कनेक्टिविटी ऑप्शंस
लिक्स के मुताबिक Xiaomi 18 में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिए जाने की उम्मीद है। शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के सामने वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल सकता है।
यह शाओमी हैंडसेट HyperOS पर बेस्ट एंड्राइड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इस फोन में बैकग्राउंड रिमूवर और AI एडिट जैसे टूल्स भी दिए जाएंगे। वही फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, सिम कार्ड स्लॉट, Wi-Fi और टाइप सी पोर्ट फीचर्स मिल सकते हैं।

लॉन्च डेट और कीमत
शाओमी 18 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर ब्रांड की तरफ से अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन सितंबर या अक्टूबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 60 से 65 हजार की कीमत के बीच पेश हो सकता है।







